{"_id":"5b9bfa97867a557eb1675a7a","slug":"51536948887-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत समिति एसोसिएशन संघ हरियाणा ने मांगों को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत समिति एसोसिएशन संघ हरियाणा ने मांगों को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत समिति चेयरमैन के लिए मांगी एसीआर भरने की शक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पंचायत समिति एसोसिएशन संघ हरियाणा की बैठक शुक्रवार को मोनिका युद्धवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कार्यकारिणी का गठन कर मांगों को लेकर डीसी को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को एसीआर भरने की शक्ति पंचायत समिति के चेयरमैन को दी जाए। प्रत्येक पंचायत समिति को पांच करोड़ रुपये की सालाना ग्रांट दी जाए। डी प्लान का बजट ब्लॉक समिति को दिया जाए। पंचायत समिति के सदस्यों का मानदेय बढ़ाया जाए। पंचायत समिति को अलग से स्टाफ दिया जाए व वाहन खर्च दिया जाए। मुख्यमंत्री द्वारा सितंबर 2017 को पंचकूला में लागू की गई घोषणाओं को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए। पंचायत समितियों के अध्यक्षों को राजस्थान की तर्ज पर शक्तियां प्रदान की जाएं। इस अवसर पर रविंद्र, नीलम, सुरेश, मोनिका, पवान, रेखा, सुशील व राजेंद्र मौजूद रहे।