{"_id":"5b0ef3914f1c1bb26e8b5747","slug":"51527706513-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम मंदीप कुमार ने किया पिल्लूखेडा के बीडीपीओ और सीडीपीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम मंदीप कुमार ने किया पिल्लूखेडा के बीडीपीओ और सीडीपीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण
Updated Thu, 31 May 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पिल्लूखेड़ा।
सफीदों के एसडीएम मनदीप कुमार ने बुधवार को पिल्लूखेड़ा के सीडीपीओ कार्यालय व बीडीपीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ निगरानी कमेटी के अध्यक्ष गुरप्रीत नत्त, सदस्य साहब सिंह लांबा व रणबीर बिटानी मौजूद रहे।
एसडीएम ने कार्यालयों में उपस्थित सभी कर्मचारियों की हाजिरी सुनिश्चित करते हुए यहां की व्यवस्थाएं जांची। उन्होंने कार्यालय परिसर में महिलाओं के लिए अलग से शौचालय नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को लताड़ लगाई और उन्हें एक सप्ताह के भीतर महिला शौचालय का निर्माण करके परिपालन रिपोर्ट उनके समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। एसडीएम ने कार्यालय परिसर में लगाये गए वाटर कूलर में पानी की व्यवस्था न पाए जाने पर कड़ा संज्ञान लिया और कहा कि आमजन को गर्मी के मौसम में शीतल जल उपलब्ध करवाया जा सके, इसलिए इस वाटर कूलर लगाया गया था। आगामी 3 दिन में इसके साथ साफ पानी की पाइप आदि जोड़ कर उन्हें सूचित करें।
एसडीएम ने दोनों कार्यालयों का दौरा करते हुए आमजन से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने सफाई व्यवस्था और अन्य जनसुविधाओं का भी जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी कार्यालयों में आने वाले किसी भी आगंतुक को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। सभी अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय में समय पर आना सुनिश्चित करें। उन्होंने फील्ड के कर्मचारियों को भी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि फील्ड के काम अगर अनिवार्य हैं तो कार्यालय में पहुंचने वाले आमजन के कार्य भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं इसलिए फील्ड के कर्मचारी अधिकारी दिन में कम से कम दो से तीन घंटे आमजन की समस्याओं के निपटान हेतु कार्यालय में अवश्य उपस्थित रहें। इस अवसर पर सीडीपीओ किरण परुथी, सुपरवाइजर सरिता कुंडू, ब्लाक समिति के सदस्य प्रेम जांगड़ा और पंचायतीराज के एसडीओ मौजूद रहे।