फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   घोघडिय़ां गांव में छाया पेयजल संकट, जनस्वास्थ्य विभाग पहुंची महिलाएं

घोघडिय़ां गांव में छाया पेयजल संकट, जनस्वास्थ्य विभाग पहुंची महिलाएं

Wed, 23 May 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
घोघडिय़ां गांव में छाया पेयजल संकट, जनस्वास्थ्य विभाग पहुंची महिलाएं
उचाना।
विज्ञापन

पेयजल समस्या से परेशान घोघड़ियां गांव की महिलाएं मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पहुंची और प्रशासन के प्रति रोष जताया। महिलाओं का कहना है कि गांव में जलघर होने के बावजूद पीने के पानी के लाले पड़े हुए हैं। गर्मी का मौसम होने के चलते जल्द पानी की किल्लत दूर की जाए।
गांव निवासी फुल्ला, रोशन, खुजानी, कमलेश, चंद्रपति, सीता ने बताया कि बूस्टिंग स्टेशन बनने के बाद पानी की सप्लाई कुछ महीने तो सही आई, लेकिन अब कुछ दिन से पानी की किल्लत है। महिलाओं ने कहा कि एक मकान में दो-दो कनेक्शन किए गए हैं। विभाग इन कनेक्शों का ठीक करे तो पूरे गांव को पानी मिल सकता है। महिलाओं ने बताया कि तीन-चार मोहल्लों में तो पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंच पा रही।
विज्ञापन

वर्जन
काटे जाएंगे कनेक्शन : जेई
जनस्वास्थ्य विभाग के जेई रामदीपक ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या सामने आई है। इसको लेकर गांव में जांच की जाएगी। डबल कनेक्शन को काटा जाएगा, ताकि पूरे गांव में पानी पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed