फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   भारतीय महिला कबड्डी खिलाडिय़ों ने पाकिस्तान खिलाडिय़ों को पटखनी देकर जीता गोल्ड

भारतीय महिला कबड्डी खिलाडिय़ों ने पाकिस्तान खिलाडिय़ों को पटखनी देकर जीता गोल्ड

Wed, 16 May 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला कबड्डी खिलाडिय़ों ने पाकिस्तान खिलाडिय़ों को पटखनी देकर जीता गोल्ड
कबड्डी खिलाड़ी दया शर्मा का जुलाना पहुंचने पर जोरदार स्वागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। महिला कबड्डी खिलाड़ी दया शर्मा का मंगलवार को जुलाना पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। हाल ही में मलेशिया में हुई पहली एशियन कबड्डी चैंपियनशीप में भारत की महिला कबड्डी खिलाड़ियों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की टीम को पटखनी देकर गोल्ड जीता है। टीम में शामिल जुलाना के वार्ड दो निवासी किसान जयभगवान शर्मा की बेटी दया शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दया के जुलाना पहुंचने पर लोगों ने दया का जोरदार स्वागत किया और विजय जुलूस निकाला। जहां महिला कबड्डी खिलाड़ी दया शर्मा को खुली जिप्सी मेें बैठाकर जगह जगह फूल और नोटों की माला से स्वागत हुआ है। वहीं जुलाना की लोकल पंचायत ने इस लाडली बेटी का सम्मान बढ़ाते हुए 21 हजार रुपये देने का काम किया है। लोकल पंचायत के गणमान्य व्यक्ति जोगिंद्र शर्मा, हवा सिंह नंबरदार और राजमल लाठर ने संयुक्त रूप से बताया कि उनके कस्बे के लड़के और लड़कियों पढ़ाई और खेलों के माध्यम से उपलब्धियां हासिल करते हैं तो उन्हें पंचायत द्वारा सम्मानित किया जाता है।
---
यह रही है दया शर्मा ने नाम उपलब्धियां
2014 में उत्तराखंड में सर्कल कबड्डी चैंपियनशिप में दया ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। 2009 में औरंगाबाद में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में कांस्य पदक, चंडीगढ़ में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ सिल्वर मेडल प्राप्त किया था। हाल ही में मलेशिया में हुई पहली एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है।
विज्ञापन

---
प्रदेश सरकार द्वारा किया जाना चाहिए सम्मानित
भारतीय कबड्डी संघ के मीडिया बोर्ड के चेयरमैन आनंद लाठर ने कहा कि जुलाना की होनहार खिलाड़ी दया शर्मा को भारतीय कबड्डी संघ सम्मानित करने का काम करेगा और प्रदेश सरकार को भी चाहिए कि महिला कबड्डी खिलाड़ी द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतने को लेकर आर्थिक रूप से सहायता दी जानी चाहिए। वहीं योग्यता के आधार पर सरकारी सेवा का लाभ दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हमारी लाडली बेटी पर है गर्व
दया के पिता जयभगवान शर्मा ने बताया कि उन्हें बेटी पर गर्व है जो प्रत्येक चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है। इससे न केवल जींद जिले का नाम रोशन होता है बल्कि हरियाणा के साथ साथ देश का नाम रोशन करने का काम उनकी बेटी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed