फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पत्नी व ससुर से तंग आकर पति ने बहन की ससुराल में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

पत्नी व ससुर से तंग आकर पति ने बहन की ससुराल में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Thu, 08 Mar 2018 01:13 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
पत्नी व ससुर से तंग आकर पति ने बहन की ससुराल में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
सफीदों। रोहतक निवासी एक युवक ने मंगलवार रात को सफीदों की गीता कॉलोनी में अपनी बहन की ससुराल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने 35 वर्षीय मृतक मंगत के पिता रोहतक कृष्णा कॉलोनी निवासी प्रभुदयाल की शिकायत पर मृतक की पत्नी सुनीता व ससुर राधेश्याम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए ब्यान में प्रभुदयाल ने बताया कि उसके लड़के मंगत की शादी उसने टोहाना की भाट कॉलोनी वासी सुनीता के साथ की थी। पिछले तीन-चार सालों से मंगत को उसकी पत्नी व टोहाना वासी उसका ससुर राधेश्याम मंगत को परेशान करता था और पत्नी सुनीता मारपीट भी करती थी। पांच मार्च को पत्नी व ससुर से तंग होकर अपनी बहन संतोष की ससुराल सफीदों स्थित गीता कॉलोनी में आया हुआ था संतोष उनके साथ करनाल में अपने भाई के लड़की की शादी से पहले की मांग भराई की रस्म के कार्यक्रम में गई हुई थी। संतोष के पति की बीमारी के कारण पांच साल पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन

छह मार्च की रात को मंगत संतोष के मकान में अकेला था जिसने गैस सिलेंडर रखकर छत में लगे पंखे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि मंगत की पत्नी ने मंगत के साथ झगड़ा किया था, जिस कारण वह अपनी बहन के घर सफीदों आया हुआ था। मामले की सूचना पड़ोसियों द्वारा उन्हें दी गई, जिन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और नागरिक सामान्य अस्पताल सफीदों में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मृतक के पिता प्रभुदयाल की शिकायत पर टोहाना निवासी ससुर राधेश्याम व पत्नी सुनीता के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राममेहर, जांच अधिकारी एएसआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed