{"_id":"6150b3928ebc3e0c136d70ed","slug":"51-people-vaccinted-on-the-fist-day-of-drive-jind-news-rtk625217190","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन अभियान के पहले दिन 51 लोगों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन अभियान के पहले दिन 51 लोगों को लगा टीका
विज्ञापन
पॉलीक्लीनिक में ड्राइव थ्रू के तहत गाड़ी में बैठे लोगों को वैक्सीन लगाते स्वास्थ्य कर्मचारी।
- फोटो : Jind
सेक्टर-8 स्थित पॉलीक्लीनिक में रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने अपना पहला ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें केवल 51 लोगों को ही कोरोना वैक्सीन लगी। इस लिहाज से जिले में ड्राइव थ्रू का पहला कार्यक्रम असफल रहा। अब स्वास्थ्य विभाग जहां से अधिक वाहन गुजरते हैं, जैसे बस स्टैंड, पटियाला चौक, गोहाना रोड आदि पर ड्राइव थ्रू कार्यक्रम आयोजित करेगा। रविवार को जिले में 5048 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
स्वास्थ्य विभाग ने अधिक से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए बड़े शहरों की तर्ज पर रविवार को ड्राइव थ्रू कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें केवल 51 लोगों को ही वैक्सीन लग पाई। वहीं जिले में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 2330 लोगों को पहली तथा 1141 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 653 लोगों को पहली तथा 324 को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 368 लोगों को पहली तथा 232 को दूसरी डोज लगाई गई। अब तक 6282 स्वास्थ्य कर्मचारियों को पहली तथा 6162 को दूसरी डोज लग चुकी है। 5740 फ्रंट लाइन वर्कर को पहली तथा 5547 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 344789 लोगों को पहली तथा 58352 को दूसरी डोज लग चुकी है। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 143047 लोगों को पहली तथा 56350 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 103814 लोगों को पहली तथा 49196 को दूसरी डोज लग चुकी है। अब तक 995610 में से 603672 लोगों को पहली तथा 175637 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
रविवार को ड्राइव थ्रू कार्यक्रम के तहत महज 51 लोगों को ही वैक्सीन लगाई गई। सोमवार को जहां से अधिक वाहन गुजरते हैं, वहां पर ड्राइव थ्रू कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
--डॉ. रघुबीर पूनिया, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।