फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   500 roadways buses will come from across the state for Teej Mahotsav

Jind News: तीज महोत्सव में प्रदेशभर से आएंगी 500 रोडवेज बसें

Wed, 07 Aug 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 07 Aug 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
500 roadways buses will come from across the state for Teej Mahotsav
06जेएनडी26-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें, जिनको सुबह गांवों में भेजा जाएगा। संवाद
जींद। रोडवेज बसों में सफर करने वाले लोगों को बुधवार को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि पूरे प्रदेश से ये बसें जींद की नई अनाज मंडी में हो रहे प्रदेश सरकार के तीज महोत्सव में आएंगी। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सैनी शिरकत करेंगे। वे लगभग 30 हजार महिलाओं को कोथली वितरित करेंगे।
विज्ञापन

तीज महोत्सव में महिलाओं को शामिल करने के लिए पूरे प्रदेश से 500 रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई है। इन बसों से प्रदेशभर से 30 हजार महिलाओं को लाने का लक्ष्य रहेगा। जिला प्रशासन ने इन बसों को ठहराने के लिए नई अनाज मंडी के पास पार्किंग बनाई है। जींद डिपो की बसों को भी गांव-गांव से महिलाओं को तीज महोत्सव कार्यक्रम में लाने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने महिलाओं को तीज महोत्सव में लाने के लिए रूट चार्ट भी तैयार किया है। महोत्सव के समापन के बाद इन बसों से ही महिलाओं को उनके गांव में छोड़ा जाएगा। जिला प्रशासन ने महोत्सव में आने वाली महिलाओं को झूला झुलाने के लिए 101 झूले लगाए हैं। उनके बैठने और खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथल और रोहतक से मांगी 40 बसें

जिला प्रशासन ने तीज महोत्सव को लेकर रोडवेज जींद डिपो से बसों की मांग की थी। डिपो प्रबंधन ने नरवाना और सफीदों सब डिपो समेत कुल 60 बसों की व्यवस्था की है। इनमें से 30 बसें जींद डिपो और नरवाना व सफीदों सब डिपो से 15-15 बसों की व्यवस्था की है। डिपो प्रबंधन ने इन बसों को लोकल रूट से हटाकर रिजर्व रखा है, लेकिन जिला प्रशासन ने और बसों की मांग की है। ऐसे में डिपो प्रबंधन ने कैथल और रोहतक डिपो से 20-20 बसें मांगी हैं। अब कुल 100 बसों के माध्यम से जींद जिले की महिलाओं को तीज महोत्सव कार्यक्रम में लाया जाएगा। डिपो ने सहायता समूह की महिलाओं को लाने के लिए पिल्लूखेड़ा, मांडी, ढाठरथ, मांडी खुर्द, रामराय, रूपगढ़, रधाना, दालमवाला, खोखरी, बधाना, बिरौली, रामगढ़, अहिरका, अशरफगढ़, मनोहरपुर, राजपुरा, बरसोला, बुआना, बरसोला बुधवार सुबह बस भेजी जाएंगी।

परिवहन समिति की बसों के भरोसे रहेंगे यात्री

प्रदेश सरकार के कार्यक्रम में डिपो की लगभग आधी बसें जाएंगी। कुछ बसों को लंबे रूटों पर भेजा जाएगा, लेकिन लोकल रूटों पर यात्रियों को परेशानी होगी। जींद से असंध, नरवाना, बरवाला, गोहाना, हांसी, बरवाला और पानीपत रूटों पर तो परिवहन समिति की बसों का संचालन होता है। इससे यात्रियों को परेशानी नहीं होगी, लेकिन जींद से कैथल, रोहतक, हिसार, भिवानी जैसे रूटों पर यात्रियों को बस नहीं मिलेगी। इसके लिए उनको निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा।


जींद में बुधवार को होने वाले राज्यस्तरीय तीज महोत्सव में डिपो से 60 बसों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कैथल और रोहतक से 20-20 बसें मंगवाई गई हैं। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद

06जेएनडी26-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें, जिनको सुबह गांवों में भेजा जाएगा। संवाद

06जेएनडी26-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें, जिनको सुबह गांवों में भेजा जाएगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed