फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   5.300 kilograms taken with Doda Pota on a day remand

5.300 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ पकड़ा व्यक्ति लिया एक दिन के रिमांड पर

Tue, 17 Aug 2021 10:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
5.300 kilograms taken with Doda Pota on a day remand
जींद। 5.300 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ शहर थाना पुलिस ने भिवानी रोड स्थित बुढ़ा बाबा बस्ती निवासी एक व्यक्ति कोमल उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी डोडा पोस्त को राजस्थान से लेकर आया था।
विज्ञापन

रोहतक रोड चौकी के एएसआई सुधीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भिवानी रोड स्थित बुढ़ा बाबा बस्ती में एक व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में है। पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ वीरेंद्र सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर छापा मारा।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर व्यक्ति भागने लगा पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने व्यक्ति के पास से 5 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। आरोपी की पहचान बुढ़ा बाबा बस्ती निवासी कोमल सिंह उर्फ बिटू के रुप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed