फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   45000 person vactINATION in last three days

आज से शनिवार तक 45000 लोगों का होगा टीकाकरण

Thu, 30 Sep 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
45000 person vactINATION in last three days
स्वास्थ्य विभाग लगातार जिले में कोरोना वैक्सीन की रफ्तार बढ़ाने का प्रयास कर रहा है लेकिन इसके बावजूद इस अभियान में कोई खास इजाफा नहीं हो रहा है। अब फिर से वीरवार से शनिवार तक तीन दिन स्वास्थ्य विभाग मेगा वैक्सीनेशन शिविर लगाएगा। प्रतिदिन 15 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

अब पूरे अक्तूबर महीने इस प्रकार के अभियान चलाकर स्वास्थ्य विभाग जिले के सभी लोगों को पहली डोज लगाने का लक्ष्य पूरा करेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है। 15 दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिन मेगा वैक्सीनेशन दिवस मनाया था। इसमें प्रतिदिन 20 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। तीन दिन में स्वास्थ्य विभाग ने अपने टारगेट से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई थी। अब फिर से स्वास्थ्य विभाग वीरवार, शुक्रवार व शनिवार को मेगा वैक्सीनेशन दिवस मनाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा सके।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से कोरोना वैक्सीन लगाने की रफ्तार काफी धीमी चल रही है। जिले के 995610 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है। इनमें से 615821 लोगों को ही पहली डोज लगी है। स्वास्थ्य विभाग अक्तूबर महीने में सभी लोगों को पहली डोज लगाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है लेकिन अभी भी 379789 लोगों को पहली डोज लगनी बाकी है। यदि स्वास्थ्य विभाग को अक्तूबर में पहली डोज का लक्ष्य पूरा करना है तो उसे प्रतिदिन साढ़े 12 हजार लोगों को पहली डोज लगानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि बुधवार को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 1721 लोगों को पहली तथा 832 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 477 लोगों को पहली तथा 273 को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 288 लोगों को पहली तथा 197 को दूसरी डोज लगाई गई। अब तक जिले के 615821 लोगों को पहली तथा 181174 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed