फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   448 people got reports, 28 got corona positive

448 लोगों की मिली रिपोर्ट, 28 मिले कोरोना पॉजिटिव

Sat, 20 Aug 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
448 people got reports, 28 got corona positive
नागरिक अस्पताल में भीड़ से भी मिल रहा कोरोना को बढ़ावा। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को 448 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से 28 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वहीं शुक्रवार को 36 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। जिले में इस समय 82 एक्टिव मामले हैं। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन मरीजों की भीड़ भी कोरोना को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग अब तक 504824 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल ले चुका है। इनमें से 25286 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब तक 24653 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं जबकि 551 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को भी 36 लोग ठीक हुए हैं। इस समय जिले में 82 एक्टिव मामले बचे हैं। नागरिक अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में इस समय चार लोग दाखिल हैं। हालांकि सभी की तबीयत ठीक है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को 230 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिलनी बाकी हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर अभियान चलाता है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए तथा कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए प्रेरित करते हैं। लोगों को सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को भीड़भाड़ से बचना चाहिए। बाजारों में अधिक भीड़ करना कोरोना को निमंत्रण देना है। हर व्यक्ति को दो गज दूरी के नियम का पालन करना चाहिए। नागरिक अस्पताल में लोगों को दूरी बनाए रखने के लिए कहा जाता है। सिक्योरिटी गार्ड को भी लोगों के बीच दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
-डॉ. मंजू कादियान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed