फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   4.21 lakh rupees were robbed on the pretext of sending them to England

Jind News: इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर हड़पे 4.21 लाख रुपये

Thu, 17 Apr 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 17 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
4.21 lakh rupees were robbed on the pretext of sending them to England
जींद। इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर चार लाख 21 हजार रुपये हड़पने पर अलेवा थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। दुड़ाना निवासी गुलाब सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे गुरप्रीत को विदेश भेजने का इच्छुक था। इसके चलते उसका संपर्क विजय कुमार और रिषी पांडे से हुआ। आरोपियों से उसके बेटे को इंग्लैंड भेजने का 28 लाख रुपये में तय हो गया। दो अगस्त 2023 को विजय के खाते दो लाख रुपये भेज दिए गए। 14 अगस्त 2023 को रिषी पांडे के खाते में एक लाख छह हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद 17 अगस्त को रिषी पांडे के खाते में दो लाख 45 हजार रुपये भेजे गए। आरोपियों के खाते कुल पांच लाख 51 हजार रुपये डलवाए गए। बावजूद इसके आरोपियों ने उसके बेटे को इंग्लैंड नहीं भेजा। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। फिर आरोपियों ने एक लाख 30 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए, लेकिन आरोपियों ने चार लाख 21 हजार रुपये नहीं दिए। आरोपी न तो उसके रुपये लौटा रहे है और न ही उसका फोन उठा रहे हैं। जांच अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी विजय और रिषी के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि हड़पने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed