{"_id":"5c76d773bdec2256b8080aef","slug":"41551292275-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीएआर व मेडिकल बिल पास करने में अनियमितताओं के विरोध में डीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीएआर व मेडिकल बिल पास करने में अनियमितताओं के विरोध में डीसी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एपीएआर व मेडिकल बिल पास करने में अनियमितताओं के विरोध में डीसी को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन जिला कार्यकारिणी ने बुधवार को जिला प्रधान शमशेर सिंह नैन की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लघु सचिवालय तक दो साल पुरानी एपीएआर की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने डीसी डॉ. आदित्य दहिया को ज्ञापन सौंपकर दो साल पुरानी एपीएआर लगवाने की बात कही।
नैन ने कहा कि वर्ष भर में अध्यापकों द्वारा किए गए कार्यों का विवरण अध्यापकों की एपीएआर में होता है। एपीएआर के बिना प्राध्यापकों की एसीपी नहीं लगती और ग्रेड में बढ़ोत्तरी रुकी हुई है, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मेडिकल बिल पास करने में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। इन मांगों को पूरी करवाने के लिए हसला ने पहले भी जिला शिक्षा अधिकारी से लिखित और मौखिक रूप से कहा है। इसके बावजूद भी जिला शिक्षा अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। हसला की इन मांगों को समर्थन पेंशन बहाली संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष वजीर पीटीआई गांगोली ने किया। उन्होंने कहा कि अगर हसला की मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो वह उनके साथ आंदोलन में शामिल होकर बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर जगदीश रेढ़ू, राजबीर रेढ़ू, मुकेश नैन, वीरेंद्र सिंह मलिक, पंकज कुंडू, लक्ष्मणदत्त, बलदेव सिंगला, राजेश खर्ब, सुरेंद्र परमार, राजेश कुमार मौजूद रहे।