फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   एनएचएम कर्मचारियों के बाद अब आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों ने की हड़ताल

एनएचएम कर्मचारियों के बाद अब आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों ने की हड़ताल

Fri, 22 Feb 2019 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों के  बाद अब आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों ने की हड़ताल
एनएचएम के बाद आउटसोर्स कर्मी भी हड़ताल पर, अस्पताल में बिगड़ी व्यवस्था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल पर होने की वजह से परेशानी झेल रहे स्वास्थ्य विभाग को दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है। एनएचएम कर्मचारियों के बाद अब जींद नागरिक अस्पताल में आउटसोर्स के तहत लगे 185 कर्मचारियों ने भी हड़ताल शुरू कर दी है। इन कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इसके चलते उन्हें परेशानी हो रही है।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनके दो साथियों को नौकरी से निकाल दिया गया और अब दोबारा ज्वाइनिंग के नाम पर अस्पताल की एक महिला कर्मचारी पैसे मांग रही है। वहीं आउटसोर्स के तहत लगे कर्मचारियों की हड़ताल के चलते अस्पताल में सफाई व्यवस्था व वार्ड में व्यवस्था बनाने में काफी परेशानी हुई। हालांकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि नियमित सफाई कर्मचारियों से सफाई व नर्सिंग स्टाफ से वार्ड में काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मचारियों ने भी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने नागरिक अस्पताल में स्थित पार्क में इकट्ठा होकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ शमशेर की अध्यक्षता में जमकर नारेबाजी की। शमशेर ने कहा कि आउटसोर्स के तहत लगे कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं दिया गया है। जिसकी वजह से कर्मचारियों में विभाग के खिलाफ रोष पाया जा रहा है। कर्मचारियों को ईपीएफ व ईएसआई कार्ड तक मुहैया नहीं करवाया गया है। जब कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो गायनी वार्ड से दो महिला कर्मचारियों को काम से हटा दिया गया। जिसके बाद कर्मचारियों ने काम छोड़कर हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों से आई कार्ड के नाम पर रुपये लिए जा रहे हैं, जबकि कर्मचारियों को आई कार्ड मुफ्त दिए जाते हैं। कई कर्मचारी तो ऐसे हैं, जिनका एक साल से ज्यादा समय से वेतन नहीं दिया गया है। इससे कर्मचारियों ने मजबूरन प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अजय, भूपेंद्र, अशोक, पंकज, संदीप, शमशेर, विशाल, बबीता, सरोज व कविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी बचाने के लिए पैसे मांगने का आरोप
एक कर्मचारी ने नौकरी पर रखने के नाम पर उनसे पैसे की मांग की है। अस्पताल के एक कर्मचारी ने कहा है कि आउटसोर्स के कर्मचारियों को हटाकर ग्रुप डी में आने वाले कर्मचारियों को काम दिया जाएगा। पैसे नहीं देने पर मुझे नौकरी से निकाल दिया गया।
सोनिया, कर्मचारी।
नहीं मिल रहा वेतन
पिछले साल भी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला था। तब भी इसको लेकर विवाद हुआ था। यह मामला भी अभी तक लटका हुआ है। अभी तक कर्मचारियों का वेतन अटका पड़ा है।
भूपेंद्र, आउटसोर्स कर्मचारी
185 आउटसोर्स के तहत लगे कर्मचारी रहे हड़ताल पर
मांगों को लेकर आउटसोर्स के तहत लगे 185 कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू की है। जिसमें 49 सफाई कर्मचारी, 69 वार्ड हेल्पर, 10 कंप्यूटर ऑपरेटर, तीन इलेक्ट्रीशियन और 30 सुरक्षा गार्ड शामिल हैं। इससे चलते सफाई से लेकर वार्ड में व्यवस्था चरमराई हुई है।
स्वास्थ्य सेवाएं हो रहीं बाधित
मेरा दुर्घटना में पैर टूट गया था। सुबह अस्पताल में एंबुलेंस के लिए फोन किया तो एंबुलेंस नहीं मिली। परिजनों के साथ निजी वाहन में आना पड़ा। वहीं अस्पताल में आने पर इलाज करवाने के बाद जब घर वापस जाने के लिए एंबुलेंस मांगी तो तब भी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई। घर भी निजी वाहन में ही जाना पड़ रहा है। एनएचएम व आउटसोर्स कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो रही हैं।

सुनील, बराह कलां निवासी, मरीज।
मामला संज्ञान में आया, उचित कार्रवाई होगी
मामला सामने आया है कि आउटसोर्स कर्मचारियों ने ठेकेदार द्वारा पीएफ और ईएसआई जमा नहीं करने की बात कही है। इसके लिए फरीदाबाद पीएफ कार्यालय में नोटिस भेजा गया है। पीएफ कार्यालय से नोटिस मिलने के बाद साफ हो पाएगा कि सही बात क्या है। इसके बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल के चलते वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गई हैं। कामकाज में कहीं भी अधिक असर नहीं पड़ा है।
डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed