फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के लिए अर्जुन स्टेडियम में शुरू हुआ तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के लिए अर्जुन स्टेडियम में शुरू हुआ तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर

Thu, 14 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के लिए अर्जुन स्टेडियम में शुरू हुआ तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। योग दिवस की सफलता के लिए बुधवार को जनप्रतिनिधियों के लिए तीन दिन का प्रशिक्षण शिविर आयुर्वेद जिला अधिकारी डॉ. सुशीला रानी की अध्यक्षता में अर्जुन स्टेडियम के बहुउद्देशीय हाल में शुरू हुआ। इसमें डॉ. सुशीला रानी के अतिरिक्त, जिला खेल अधिकारी विनोद बाला और विभिन्न शिक्षण संस्थाओं से जुड़े शिक्षकों एवं अधिकारियों, पतजंलि योग समिति से जुड़े लोगों ने भाग लिया।

डॉ. सुशीला रानी ने कहा कि 21 जून को चौथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जींद की नई अनाज मंडी में मनाया जाएगा। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए प्रथम चरण में विभिन्न स्कूलों के डीपीई, पीटीआई तथा अन्य संस्थाओं के लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया गया है। अब यह लोग स्कूलों व अन्य संस्थाओं में प्रशिक्षण दे रहे हैं। उपमंडल मुख्यालय पर संबंधित एसडीएम द्वारा योग प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर आज से शुरू हुए शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, सरपंचों और पंचों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले दिन खेल विभाग, डीआरडीए, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्काउट से जुड़े लोगों ने योग अभ्यास किया। शांति पाठ के साथ योग अभ्यास सत्र सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed