फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   आशा वर्कर ने नागिरक अस्पताल के सामने प्रदेश सरकार कापुतला ी कंकर किया प्रदर्शन

आशा वर्कर ने नागिरक अस्पताल के सामने प्रदेश सरकार कापुतला ी कंकर किया प्रदर्शन

Wed, 13 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
आशा वर्कर ने नागिरक अस्पताल के सामने प्रदेश सरकार कापुतला ी कंकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। सीटू से संबंधित आशा वर्कर एवं हेल्पर यूनियन हरियाणा के आह्वान पर मंगलवार को नागरिक अस्पताल के सामने प्रदेश सरकार का पुतला फूंक कर रोष प्रकट किया। धरने की अध्यक्षता यूनियन जिला प्रधान नीलम ने की। इस दौरान आशा वर्कर ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

नीलम ने कहा कि सरकार और आशा वर्कर के बीच मांगों को लेकर एक फरवरी 2018 को सहमति बनी थी, लेकिन चार महीने के बाद भी आशा वर्कर की मांगों को लेकर ान जारी नहीं किया गया। आशा वर्कर ने स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में एक अहम भूमिका निभाई है, लेकिन आशा वर्कर की मूलभूत मांगों को पूरा करने में सरकार आनाकानी कर रही है। एक तरफ तो सरकार युवाओं को रोजगार मुहिया करवाने के वायदे करती है तो दूसरी तरफ प्रदेश भर में हो रही कर्मचारियों की हड़ताल सरकार की गलत नीतियों को जाहिर कर रही है। आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, बिजली निगम के कर्मचारी, सक्षम युवा, मनरेगा मजदूर व किसान की हड़तालों से पता चलता है कि सरकार सिर्फ झूठे वादे करके सत्ता में आई है। आशा वर्कर यूनियन जिला सचिव शीला ने कहा कि सरकार लगातार आशा वर्कर के साथ वादाखिलाफी कर रही है। इसके चलते आशा वर्कर 15 जून को प्रदेश भर में गिरफ्तारियां देंगी। भवन निर्माण कामगार के राज्य सचिव कपूर सिंह ने आशा वर्कर की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि प्रदेश के निर्माण मजदूर भी आशा वर्कर के आंदोलन का सहयोग करेगा। इस अवसर पर सीटू जिला सचिव रमेश चंद्र, राजबाला, प्रमिला, सिक्किम, मुकेश, गुरदेव सिंह, नीलम व शीला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed