फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   युवक को खंभे से बांधकर पीटने के मामले में पुलिस ने मांगा तीन दिन का और समय

युवक को खंभे से बांधकर पीटने के मामले में पुलिस ने मांगा तीन दिन का और समय

Sun, 10 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
युवक को खंभे से बांधकर पीटने के मामले में पुलिस ने मांगा तीन दिन का और समय
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। पिछले सप्ताह विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी ईश्वर सिंह पर चोरी का झूठा इलजाम लगाकर उसको खंभे से बांधकर पीटने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई के लिए तीन दिन का और समय मांगा है। पहले एसएसपी ने तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया था। शनिवार को पांच दिन बाद पीड़ित पक्ष के लोग नेहरू पार्क में जमा हुए और प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान डीएसपी रामभज मौके पर पहुंचे और तीन दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। लोगों ने कहा कि यदि तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो वे उसके बाद बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

बता दें कि पिछले सप्ताह विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी ईश्वर सिंह पर कुछ लोगों ने चोरी का इलजाम लगाकर उसे खंभे से बांधकर पीटा था। ईश्वर सिंह ने इसी कॉलोनी के प्रमोद खान, अनिल खान, असलम खान व बलवान पर उसकी पिटाई करने के आरोप लगाए थे। सीना पिंडारा ने कहा कि इन लोगों ने ईश्वर सिंह के खिलाफ झूठा मुकदमा भी दर्ज करवा दिया जबकि उपरोक्त आरोपियों ने जानबूझ कर ईश्वर को खंभे से बांध कर पीटा था। राहुल ने कहा कि इसके बाद ईश्वर सिंह के साथ अनेक लोग एसएसपी डॉ. अरुण सिंह से भी मिले थे, उन्होंने तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया था। शनिवार को पांच दिन बाद भी जब इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने प्रदर्शन करने की योजना बनाई और नेहरू पार्क में जमा हुए। यहां पहुंचे डीएसपी रामभज ने उन्हें तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया। राजू, बिंदा, कपिल, सुनील, जतिन सतरोला ने कहा कि यदि पुलिस ने तीन दिन में कार्रवाई नहीं की तो लोग बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed