फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मांगों पर अड़े सफाई कर्मचारी, केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के निवास पर थाली बजाकर किया प्रदर्शन

मांगों पर अड़े सफाई कर्मचारी, केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के निवास पर थाली बजाकर किया प्रदर्शन

Thu, 24 May 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
मांगों पर अड़े सफाई कर्मचारी, केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के निवास पर थाली बजाकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के अर्बन एस्टेट स्थित निवास के बाहर थाली बजाकर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि इससे सरकार को जगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस आंदोलन के बीच होने वाले मुख्यमंत्री के रोड शो में प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के बीच टकराव की स्थिति हो सकती है। बहरहाल पिछले कई दिन से सफाई नहीं हो पाने से शहर के हालात बद से बदतर हो चले हैं। पुराने शहर की तमाम रिहायशी कॉलोनियों और बाजारों में कूड़ा बदबू मारने लगा है, जिससे यहां रहने वालों को काफी परेशानी हो रही है।
बुधवार सुबह सात बजे सफाई कर्मचारी हाथों में थालियां और चम्मच लेकर अर्बन एस्टेट स्थित केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के निवास पर पहुंचे। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि पिछले 12 दिन से हड़ताल चल रही है, लेकिन सरकार को सकारात्मक बातचीत का समय नहीं है। ऐसे में अब आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन

आज से क्रमिक अनशन पर बैठेंगे पांच कर्मचारी
आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए सफाई कर्मचारी जींद नगर परिषद के बाहर क्रमिक अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पांच कर्मचारी 24 घंटे के लिए अनशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टकराव के बने आसार
सफाई कर्मचारियों के आंदोलन और मुख्यमंत्री के रोड शो के चलते प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के बीच टकराव होने की आशंका बनी हुई है। दरअसल नगर परिषद के बाहर सफाई कर्मचारी धरना देकर बैठे हैं। ठीक इसी स्थान पर मुख्यमंत्री के रोड शो का समापन होना है। हालांकि प्रशासन ने अभी तक इसको लेकर कोई योजना नहीं बनाई है, लेकिन इससे टकराव की संभावना हो सकती है।
अन्य विभाग भी समर्थन में
सफाई कर्मचारियों के समर्थन में अन्य विभाग भी उतर आए हैं। बिजली कर्मचारियों ने सोमवार को दो घंटे सुबह 9 से 11 बजे तक काम बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि अन्य विभागों में भी हड़ताल का ऐलान नहीं किया है, लेकिन सर्व कर्मचारी संघ के सूत्रों के अनुसार यदि सरकार और कर्मचारियों के बीच बातचीत सिरे नहीं चढ़ती तो सभी विभागों में हड़ताल हो सकती है।
बॉक्स
सफाई कर्मचारियों का धरना पिछले 10-12 दिन से चल रहा है और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बाद में तय हुआ है। फिर भी कर्मचारियों को यहां मुख्यमंत्री का आयोजन होने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन धरना नहीं उठाया जाएगा। यदि प्रशासन धरना जबरन उठवाता है तो इसका विरोध होगा।

-रामफल दलाल, जिला प्रधान, सर्व कर्मचारी संघ।
बाक्स
सफाई कर्मचारियों को दिया अग्निशमन कर्मचारियों ने समर्थन
उचाना। सफाई कर्मचारियों के धरने के दौरान बुधवार को अग्निशमन कर्मचारी संघ ने भी समर्थन में धरना दिया। धरने की अध्यक्षता कर रही ओमी देवी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को न मान कर इनकी अनदेखी कर रही है। सफाई कर्मचारी सुबह पांच बजे उठ कर, भूखे-प्यासे रहकर काम करते हैं। सुबह अपने बच्चों को घरों में छोड़ कर सफाई के कार्य में लगातार जुटे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed