{"_id":"5a9ae6f64f1c1bb5568b6bd1","slug":"41520101110-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामलो कलां एवं गोसाई खेड़ा के बीच ईंटे भट्टे पर चली गोली, दो मजदूरों को लगी, पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामलो कलां एवं गोसाई खेड़ा के बीच ईंटे भट्टे पर चली गोली, दो मजदूरों को लगी, पीजीआई रेफर
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। शुक्रवार देर रात शामलो कलां एवं गोसाई खेड़ा गांव के बीच जैन ईंट भट्टे पर गाड़ी में व मोटरसाइकिल पर सवार आए दर्जनभर बदमाशों ने ईंट भट्टा मालिक एवं मजदूरों पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने दो-तीन फायरिंग भी किए। इसमें गोली दो मजदूरों को जा लगी। हमलावरों ने ईंट भट्टे के मालिक व मजदूरों भी डंडों एवं बिंडों से हमला कर घायल कर दिया। इस हमले में तीन गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सूचना पाकर डीएसपी व जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
धुलेंडी के दिन देर रात शामलो कलां एवं गोसाई खेड़ा गांव के बीच स्थित जैन ईंट भट्टे काम करने वाले होली की खुशियां मना रहे थे। तभी गाड़ी एवं मोटरसाइकिलों पर सवार दर्जनभर लोग भी ईंट भट्टे पर पहुंचे। इन लोगों की आपस में कहासुनी हो गई और यह कहासुनी झगड़े में तबदील हो गई। ईंट भट्टे के मालिक ने भट्टे पर झगड़ा नहीं करने की बात कही। बदमाशों ने ईंट भट्टे के मालिक, मुंशी व मजदूर डंडों एवं बिंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान यहां पर फायरिंग भी की गई। गोली दो मजदूरों को जा लगी। इसके बाद बदमाशों ने भट्टे पर खड़ी दो स्विफ्ट डिजायर गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मजदूरों ने गाड़ी में सवार होकर लोगों की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। इस हमले में ईंट भट्टा ठेकेदार सोनू, सत्यवान, रमेश, दर्शना, सर्वेश जख्मी हो गए। दर्शना एवं सर्वेश गोली लगने से जख्मी हुए।
हमलावर जल्द होंगे गिरफ्तार
ईंट भट्टे पर मजदूर फाग बना रहे थे। भट्टे के पास स्थित खेतों वाले भी उनके साथ खुशियां बनाने वहां आ गए। कुछ लोग मोटरसाइकिलों एवं गाड़ी में इसी दौरान भट्टे पर आ गए। इन लोगों की आपस में कहासुनी हो गई। इसी कहासुनी के चलते तीन गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। फायरिंग भी की गई है जिससे दो मजदूर जख्मी हो गए। इसके अलावा भी 3-4 लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को नामजद कर 15-20 के खिलाफ गोली चलाने एवं हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह, जुलाना थाना प्रभारी।