{"_id":"59384dbc4f1c1bec7d8b45b9","slug":"41496862140-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरवाना रोड से जिप्सम फैक्टरी तक चार करोड़ से बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना रोड से जिप्सम फैक्टरी तक चार करोड़ से बनेगी सड़क
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
छह महीने पहले मुख्यमंत्री द्वारा शहर के नरवाना रोड से रेलवे स्टेशन तक की गई सड़क की घोषणा पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले यह सड़क पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाई जानी थी, लेकिन अब नगर परिषद इस सड़क का निर्माण करेगी। इस पर 393.58 लाख रुपये खर्च होने की संभावना है। इस परियोजना का एस्टिमेट बनाकर नगर परिषद ने मुख्यालय को भेज दिया है।
जींद विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शहर के नरवाना रोड से रेलवे जंक्शन तक सड़क की घोषणा की थी। यह परियोजना पहले पीडब्ल्यूडी को दी गई, लेकिन बाद में इसे बदल कर नगर परिषद को सौंप दिया गया। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क बनने से शहर का रिंग रोड बन जाएगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
रिंग रोड की मिलेगी सुविधा
फिलहाल बस स्टैंड से रोहतक रोड, भिवानी रोड से हांसी रोड दूसरी ओर सफीदों रोड, नरवाना व कैथल रोड तक मिनी बाईपास बना हुआ है। नरवाना रोड से हांसी रोड तक का जुड़ाव नहीं होने से मिनी बाईपास का प्रयोग नहीं हो पा रहा है। यह डेढ़ किलोमीटर की सड़क बनने से गोहाना रोड, रोहतक रोड, सफीदों और कैथल व नरवाना रोड के वाहन सीधे हांसी रोड पर बाहर से ही पहुंच सकेंगे। इंडिया जिप्सम के साथ जलालपुर कलां होते हुए यह सड़क सीधे बरवाला और हांसी रोड में मिलेगी।
विज्ञापन
ब्लॉक की बनेगी सड़क
393.58 लाख रुपये से बनने वाली इस सड़क के लिए फिलहाल नगर परिषद ने सीमेंट ब्लॉक से निर्माण का एस्टिमेट तैयार किया है। इसके लिए पहले सड़क पर मिट्टी से भरत कराया जाएगा। सड़क की सुरक्षा के लिए दोनों ओर दीवार बनेंगी। इससे बारिश के मौसम में भी सड़क की मजबूती बनी रहेगी।
होगा काफी फायदा
बस स्टैंड से हांसी रोड और रेलवे स्टेशन जाने के लिए फिलहाल शहर के अंदर से ही जाना पड़ता है। इससे कई बार जाम में फंसने की दिक्कत रहती है। यह रिंग रोड बनने से लोगों को काफी लाभ होगा।
राकेश
शहर की भीड़ होगी कम
रिंग रोड बनने के बाद भारी वाहन बाहर से ही चलेंगे। इससे शहर के लोग सुरक्षित रहेंगे। फिलहाल शहर के अंदर हादसों का खतरा बना रहता है। यह छोटा सा टुकड़ा नहीं बनने से ही पूरा मिनी बाईपास प्रयोग नहीं हो रहा है।
आरती
यह परियोजना सीएम की घोषणा है। इस पर काम शुरू किया गया है। नगर परिषद ने फिलहाल परियोजना का एस्टिमेट बनाया है। 393.58 लाख रुपये से बनने वाली सड़क शहर के लिए वरदान साबित होगी। एस्टिमेट मुख्यालय भेजा गया है। वहां से स्वीकृति आते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
पूनम सैनी, चेयरपर्सन, जींद नगरपरिषद
नरवाना रोड से जिप्सम फैक्टरी तक चार करोड़ से बनेगी सड़क
रिंग रोड होगा पूरा, शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगेगी रोक
सीएम की घोषणा पर कार्रवाई शुरू, नगर परिषद ने तैयार किया 393.58 लाख रुपये का एस्टिमेट