फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   40 jack thieve

मकान ऊंचा उठाने के लिए दीवार के नीचे लगवाए 170 में से 40 जैक चोरी

Sun, 08 Nov 2020 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
40 jack thieve
मकान को ऊंचा उठाने के लिए लगाए गए जैक की फोटो। - फोटो : Jind
जींद। पटियाला चौक स्थित एक मकान को ऊंचा उठाने के लिए लगाए गए 170 में से 40 जैक चोरी होने की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पटियाला चौक स्थित पटेल नगर निवासी दिलबाग ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका दो हजार वर्ग फीट में दो मंजिला मकान है। मकान की कुर्सी नीची होने के कारण उसे उठवाने के लिए उसने गांव पेटवाड़ निवासी कुलबीर को मकान ऊंचा उठाने का ठेका दिया हुआ है। पिछले एक पखवाड़े से कुलबीर मजदूरों के साथ जैकों की सहायता से मकान को ऊंचा उठा रहे हैं और लगभग अढ़ाई फीट तक सुरक्षित रूप से मकान को 170 जैकों की सहायता से ऊंचा उठाया जा चुका है। शुक्रवार रात को अज्ञात लोग मकान को ऊंचा उठाने के लिए लगाए गए जैकों में से 40 जैकों को चोरी कर ले गए। घटना का उस समय पता चला जब मजदूरों तथा मिस्त्रियों का ध्यान जैकों की तरफ गया। जब उन्होंने जैकों की गिनती की तो उनकी संख्या कम मिली और साथ ही जैकों के बीच की दूरी भी ज्यादा मिली। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। इस मकान के तीनों तरफ गली लगती है। प्रतिदिन यहां से लोगों का आवागमन रहता है। ठेकेदार दलबीर की शिकायत पर शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed