फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   4.30 lakh cheated in the name of training and job

प्रशिक्षण और नौकरी के नाम पर साढ़े चार लाख की ठगी

Fri, 13 Aug 2021 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
4.30 lakh cheated in the name of training and job
प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना में प्रशिक्षण और नौकरी के नाम पर देशभर में करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने शहर निवासी युवक की शिकायत पर कंपनी के संचालक पिता-पुत्र, पार्टनर, मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। युवक का कहना है कि उससे साढ़े चार लाख रुपये की ठगी की गई है।
विज्ञापन

शहर के निवासी श्रीकांत ने अपनी शिकायत में बताया कि गुजरात की एक कंपनी ने दिसंबर 2020 में क्रिप्टो करंसी और एथेनियम में निवेश क्षेत्र में रोजगार का लालच दिया था। इसके लिए पाठ्यक्रम शुल्क के रूप में प्रत्येक से साढ़े चार लाख रुपये लिए गए। 220 लोगों ने आवेदन किया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस तरीके से उस समय लगभग 10 करोड़ रुपये एकत्र किए गए। तीन माह के पाठ्यक्रम के बाद कंपनी की ओर से कहा गया कि दो साल के लिए उन्हें नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन

श्रीकांत ने बताया कि उसने करीब चार माह बाद तक उसने इंतजार किया, जब कंपनी ने ऐसा कुछ नहीं किया तो उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ। उसने अपने पैसे की मांग की तो कंपनी के अधिकारी यह बहाना बनाने लगे कि आरबीआई ने उसका 5 लाख का भुगतान रोक दिया है और रिफंड प्रक्रिया में देरी हो रही है। यही नहीं डार्क वेब के माध्यम से धमकी भी दिलवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कंपनी के मालिक गोवर्धन, उसके बेटे हितेश, पार्टनर अलकेश तथा मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
धोखाधड़ी के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- जितेंद्र खटकड़, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed