फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   39 girl students passed teacher eligibility test honored

Jind News: अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण 39 छात्राएं सम्मानित

Mon, 08 Jan 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 08 Jan 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
39 girl students passed teacher eligibility test honored
नरवाना। सामाजिक संस्था मानव मित्र मंडल ने अपनी मुफ्त कोचिंग की छात्राओं को एचटेट में उत्तीर्ण होने पर आदर्श बाल मंदिर उच्च विद्यालय में आयोजित समारोह में सम्मानित किया । संस्था सचिव नरेश वत्स ने बताया कि शाखा महिलाओं के लिए एचटेट, नेट कोचिंग कक्षाएं आयोजित करती है। इस वर्ष 39 छात्राओं ने एचटेट की परीक्षा उत्तीर्ण की। कोचिंग कक्षाओं का परिणाम 60 प्रतिशत से अधिक रहा जबकि बोर्ड का परिणाम महज 14 प्रतिशत है। मुख्य वक्ता वेदांता स्कूल के निदेशक प्रदीप नैन ने छात्राओं को शैक्षणिक हुनर सीखने व शिक्षा में नवाचार अपनाने पर बल दिया। प्राचार्य बलजीत गोयत ने कहा कि शिक्षा देना महान व पवित्र कार्य है। उनका यह कर्तव्य बनता है कि वे भी समाज में शिक्षा को आगे बढ़ाने हेतु निस्वार्थ कार्य करें। सम्मान समारोह में मानव मित्र मंडल की कोचिंग से उत्तीर्ण सविता शर्मा, पूनम कुंडू व किरण को भी सम्मानित किया। सभी छात्राओं को पुस्तकें भेंट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विपुल नैन, संजय भारद्वाज, बलवंत सिंह, दिनेश गोयल, सुमित गर्ग, नरेंद्र गर्ग, भावना गुप्ता मौजूद थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed