फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   35 new buses will be included in Jind Roadways Depot, passengers will have convenience

जींद रोडवेज डिपो में शामिल होंगी 35 नई बसें, यात्रियों को होगी सुविधा

Sat, 28 Aug 2021 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
35 new buses will be included in Jind Roadways Depot, passengers will have convenience
बस स्टैंड परिसर में पहुंचे यात्री। संवाद - फोटो : Jind
प्रदेश के रोडवेज बेड़े में 809 नई बसों को शामिल किया जाएगा। इसके तहत जींद डिपो में 35 नई बसों को शामिल की जाएंगी। बसों की संख्या बढ़ने पर यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। इस समय डिपो में 149 बसे हैं। जिसमें 22 बसें किलोमीटर स्कीम की शामिल हैं। इसके अलावा 110 परिवहन समिति की बस भी चल रही हैं। 35 नई बसों के आने पर डिपो में रोडवेज बसों की संख्या 184 हो जाएगी।
विज्ञापन

2018 में डिपो में 30 बसों को शामिल किया गया था। इसके बाद पिछले साल छात्राओं की सुविधा के लिए पांच मिनी बसों को भी शामिल किया गया था। लेकिन कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान मई में उन बसों को एंबुलेंस में बदलकर स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया गया था। स्थिति सामान्य होने के बाद वह बस स्वास्थ्य विभाग ने डिपो महाप्रबंधक को लौटा दी हैं। लेकिन कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के कारण वह पिंक बस अभी एंबुलेंस के रूप में वर्कशॉप परिसर में खड़ी हैं। नई बसों को कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल व बरवाला जैसे रूटों पर चलाया जा सकता है, जहां पर बसों की संख्या काफी कम है। बसों की कमी के कारण यात्रियों को इन रूटों पर बसों के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा लोकल रूटों पर भी बस चलाई जा सकती हैं। क्योंकि ग्रामीण रूटों पर केवल सुबह व शाम के समय ही बस चल रही हैं। नई बसों के आने पर यात्रियों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

जिले की आबादी के हिसाब से डिपो में होनी चाहिए 200 बसें
सरकार द्वारा रोडवेज के बेड़े में 809 नई बसों को शामिल किया जाएगा। जींद डिपो में 35 नई बसें आएंगी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। कई रूटों पर अभी बसों की संख्या कम है। जिले की आबादी इस समय 14 लाख से ज्यादा है। आबादी के हिसाब से डिपो में कम से कम 200 बसें होनी चाहिए। उम्मीद है कि सरकार जल्द ही और नई बसों को रोडवेज के बेड़े में शामिल करेगी। -संदीप रंगा, राज्य उप महासचिव, हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन इंटक।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो में 35 नई बसें होंगी शामिल
जींद डिपो में 35 नई बसें शामिल होंगी। इसके लिए खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन बसों को सुविधा के अनुसार लंबे रूटों पर चलाया जाएगा। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जाएगी। कर्मचारी हमेशा प्रयासरत रहते हैं कि यात्रियों की सुविधा के अनुसार बसों का परिचालन किया जाए। उम्मीद है कि जल्द ही नई बसें डिपो में आ जाएंगी।
गुलाब सिंह दूहन, रोडवेज जीएम जींद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed