फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   3,45,585 metric tonnes of wheat procured in grain markets across the district

Jind News: जिले भर की अनाज मंडियों में हुई 3,45,585 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

Wed, 19 Apr 2023 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
3,45,585 metric tonnes of wheat procured in grain markets across the district
जींद। जिलेभर की मंडियों में अब तक 345585 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई, जबकि 79606 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है। इसके अलावा मंडियों में 265979 मीट्रिक टन गेहूं का उठान बाकी है। मंडियों में गेहूं के उठान के टेंडर देरी से होने के कारण ज्यादा उठान लंबित है। हालांकि अब प्रतिदिन उठान का कार्य निरंतर चल रहा है। इसके अलावा जिलेभर की मंडियों में लगातार गेहूं की खरीद प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। डीएफएससी निशांत राठी ने बताया कि जिले भर में सभी खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने निर्धारित दिनों में खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलवाएं। इसके अलावा प्रतिदिन उठान भी सुनिश्चित करें, ताकि मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर किसानों की मंडियों में गेहूं का लगातार उठान होगा तो किसानों की पेमेंट भी जल्दी ही निर्धारित समय में आएगी। उन्होंने कहा कि उठान समय पर नहीं करने वाली एजेंसियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी खुद खरीद एजेंसियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed