फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   320 patients attended the eye check-up camp; 65 will undergo free surgery.

Jind News: नेत्र जांच शिविर में 320 मरीजों की ओपीडी, 65 के होंगे निशुल्क ऑपरेशन

Tue, 13 Oct 2026 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
320 patients attended the eye check-up camp; 65 will undergo free surgery.
जींद। लायंस क्लब जींद सिटी की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में 59वां निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर लगाया गया। शिविर में 320 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जबकि 65 मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन करवाए जाएंगे। चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए दिल्ली भेजा गया है। शिविर में जांच से लेकर ऑपरेशन तक क्लब की ओर से खर्च वहन किया जाएगा। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय गांधी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके साथ रीजन अध्यक्ष पवन बंसल और जोन चेयरमैन धर्मजीत कुन्नर भी मौजूद रहे। क्लब के जिला प्रधान विकास मित्तल, अध्यक्ष सुरेश जिंदल, कोऑर्डिनेटर वीपी गर्ग और अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला प्रधान विकास मित्तल ने बताया कि अब तक क्लब की ओर से करीब 11 हजार लोगों के आंखों के ऑपरेशन करवाए जा चुके हैं। क्लब का प्रयास है कि जरूरतमंद लोगों को बेहतर दृष्टि उपलब्ध कराने के लिए ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जाते रहें। मित्तल ने बताया कि क्लब का 60वां नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर 17 नवंबर को अग्रवाल धर्मशाला में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed