{"_id":"5c4b5eacbdec220c2959d424","slug":"31548443308-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैनल की बहस के दौरान विधायक पवन सैनी के खिलाफ हुटिंग, बीच में बंद हुई बहस, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैनल की बहस के दौरान विधायक पवन सैनी के खिलाफ हुटिंग, बीच में बंद हुई बहस, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिवेट में विधायक पवन सैनी के खिलाफ हूटिंग, वीडियो वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। चुनावी माहौल में नेताओं के खिलाफ लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आ रहा है। इसी प्रकार का मामला वीरवार को दीवान बाल कृष्ण रंगशाला में एक समाचार चैनल द्वारा आयोजित बहस के दौरान हुआ। यहां एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने बहस में भाग ले रहे विधायक पवन सैनी पर अभद्र टिप्पणी कर दी। जब विधायक ने एतराज जताया तो लोग नारेबाजी करने लगे। वीरवार देर शाम दीवान बाल कृष्ण रंगशाला में राजनीतिक बहस में सभी दलों के नेताओं को बुलाया गया था। इसमें जब बहस चल रही थी एक राजनीतिक दल के समर्थकों ने विधायक पवन सैनी के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हुए विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते बहस नारेबाजी में बदल गई। ऐसे में कई दलों के नेता और विधायक पवन सैनी अपने समर्थकों के साथ यहां से निकल लिए। वहीं मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन के अनुसार कुछ लोग राजनीतिक मुद्दों की बहस में टिक नहीं पाते और सिर्फ माहौल खराब करने के लिए ऐसा करते हैं। मुद्दों पर बहस होनी चाहिए।