{"_id":"5c476ec5bdec224c164ebefe","slug":"31548185285-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रचार में अब तक सबसे ज्यादा भाजपा उम्मीद्वार ने खर्चे 723373 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रचार में अब तक सबसे ज्यादा भाजपा उम्मीद्वार ने खर्चे 723373 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव प्रचार में अब तक सबसे ज्यादा भाजपा उम्मीदवार ने खर्चे 723373 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। चुनाव प्रचार में कोई भी पार्टी पीछे नहीं रहना चाहती। शहर और गांव में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के होर्डिंग्स और बोर्ड लगे हुए हैं। इस चुनाव में एक उम्मीदवार चुनाव में लगभग 28 लाख रुपये खर्च कर सकता है। चुनाव शुरू होने के बाद इन उम्मीदवारों ने यह दूसरी किस्त चुनाव आयोग को जमा करवाया है। पहली बार 17 जनवरी को 11 उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग में चुनाव का खर्च का ब्योरा दर्ज करवाया था। उस समय नौ उम्मीदवारों को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा था।
अब पांच उम्मीदवारों को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजकर चुनाव प्रचार के दौरान अभी तक कुल किए गए खर्च का ब्योरा मांगा है। इस बार 16 उम्मीदवारों ने चुनाव का खर्च जमा करवाया है। इनमें सबसे ज्यादा भाजपा के उम्मीदवार कृष्ण मिढ़ा ने 723373 रुपये जमा करवाकर चुनाव प्रचार में सबसे ज्यादा खर्च किया। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार दिग्विजय सिंह चौटाला ने 672532 रुपये जमा करवाकर चुनाव प्रचार करने में दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर कांग्रेस के उम्मीदवार रणदीप सिंह सुरजेवाला ने 549126 रुपये खर्च करने का ब्योरा जमा किया है। अब तक सबसे ज्यादा खर्च करने वालों में जहां भाजपा के उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा रहे तो वहीं सबसे कम खर्च करने वालों में निर्दलीय उम्मीदवार सतपाल ने 10500 रुपये खर्च किए हैं।
इन उम्मीदवारों को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस
चुनाव के दौरान खर्च किए बजट का ब्योरा नहीं देने पर बीएसएनपी के उम्मीदवार कमल कुमार, निर्दलीय उम्मीदवार राजपाल, सुनीता रानी पीपीआई, सुनील कुमार आरपीआई, ओमप्रकाश निर्दलीय उम्मीदवार हैं। इन सभी पांचों उम्मीदवारों ने अभी तक चुनाव खर्च का कोई ब्योरा नहीं जमा किया है। इनको चुनाव आयोग ने लगातार दूसरी बार खर्च की किस्त जमा नहीं करवाने का नोटिस भेजा है।