{"_id":"5c476b77bdec227391006771","slug":"31548184439-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलतफहमियों के कारण टूट जाते हैं पारिवारिक रिश्ते : दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलतफहमियों के कारण टूट जाते हैं पारिवारिक रिश्ते : दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलतफहमी में टूट जाते हैं पारिवारिक रिश्ते : दुष्यंत
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पारिवारिक रिश्ते कई बार गलतफहमियों के कारण टूट जाते हैं। जो भी वीडियो ओमप्रकाश चौटाला या उनकी दादी का आया है, उनको क्या पाठ पढ़ाया गया है, वह इस बारे में नहीं जानते। अभय सिंह चौटाला द्वारा पारिवारिक रिश्ते तोड़ने पर उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल ने भी ओमप्रकाश चौटाला से रिश्ते तोड़े थे, लेकिन उन्होंने कभी संघर्ष करना नहीं छोड़ा। कोई कितना भी कुछ भ्रम पैदा करने की कोशिश करे, लेकिन हम संघर्ष करना नहीं छोड़ेंगे। दुष्यंत यहां देर शाम को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इनेलो को कोई उम्मीदवार नहीं मिला और निर्दलीय प्रत्याशी को ही अपना उम्मीदवार बनाना पड़ा। अब उनकी जमानत जब्त होने की नौबत आ गई है तो पारिवारिक विवाद और रिश्ते तोड़ने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो नेता अरविंद केजरीवाल से मिलने का आरोप लगा रहे हैं, मगर वह जिंदगी में कभी अरविंद केजरीवाल से नहीं मिले, जबकि इनेलो की भाजपा के साथ बंद कमरों में बैठकें हुई हैं।
चुनाव अधिकारियों से मिलकर करेंगे शिकायत
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के लिए वे बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी, एसएसपी से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक साजिश के तहत कप-प्लेट के निशान को बहुत छोटा कर दिया, ताकि वह लोगों को दिखाई न दे। इस मामले में भी जिला निर्वाचन अधिकारी से मिलकर पुष्टि की जाएगी। उन्होंने कहा कि गुजरात की एक कंपनी के कुछ अधिकारियों ने ईवीएम की कुछ खास नंबर की मशीनों को निकाला है। इसमें गड़बड़ी की संभावना है। इसके साथ-साथ कुछ बाहरी युवक जींद में पहुंच चुके हैं। इनकी मंशा ठीक नहीं है। इन सभी बातों को लेकर वे एक लिखित शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी व एसएसपी को देंगे।