फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ओमप्रकाश चौटाला की फरलो बेल रद

ओमप्रकाश चौटाला की फरलो बेल रद

Tue, 22 Jan 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
ओमप्रकाश चौटाला की फरलो बेल रद
दुष्यंत ने आप के साथ मिलकर ओमप्रकाश चौटाला की फरलो करवाई रद्द : अशोक अरोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। तिहाड़ जेल प्रशासन द्वारा पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की फरलो रद्द करने के बाद यहां जींद में पत्रकारों से बातचीत में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने आप और जेजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए दुष्यंत व दिग्विजय साजिश रच रहे हैं। दुष्यंत व दिग्विजय ने चुनाव जीतने के लिए दिल्ली सरकार के साथ मिलकर अपने दादा ओमप्रकाश चौटाला की रद्द करवा दी, लेकिन वह इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने दादा के नहीं हुए जींद की जनता के क्या होंगे।
अशोक अरोड़ा ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला की 21 दिन की फरलो के लिए अर्जी लगाई गई थी, लेकिन दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली सरकार के साथ मिलकर अपने दादा के खिलाफ साजिश रची। दिल्ली सरकार ने साजिश के तहत ओपी चौटाला को वापस जेल भेजने के आदेश कर दिए। अरोड़ा ने कहा कि दुष्यंत व आप मिलकर इनेलो के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। इसीलिए आप ने दुष्यंत चौटाला को अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन

अरोड़ा ने कहा कि दुष्यंत और दिग्विजय ने अपने दादा की पीठ में छुरा घोंपा है। यह लोग सत्ता के भूखे हैं। सत्ता के लालच में आकर उन्होंने अपने दादा को जेल भिजवा दिया। बेल मंजूर करवाने के लिए वह कोर्ट जाएंगे और कोर्ट के माध्यम से वह ओमप्रकाश चौटाला की फरलो मंजूर करवाएंगे। उन्होंने कहा कि 16 जनवरी को ओमप्रकाश चौटाला की फरलो के लिए आवेदन किया गया था। यह एक कैदी का अधिकार होता है और 17 जनवरी को इसकी मंजूरी भी मिल गई थी। इसके बाद 18 जनवरी को जेल प्रशासन द्वारा शर्त लगाई गई कि वे कोई भी राजनीतिक कार्यक्रम नहीं कर सकते। इसके बाद सोमवार को बिना कोई कारण बताए ही फरलो रद्द कर दी गई है। अब इस मामले को अदालत में चुनौती दी जाएगी। अरोड़ा ने कहा कि जेजेपी नेताओं ने मिलीभगत कर शाम साढ़े सात बजे जेल भिजवा दिया। उन्होंने कहा कि 15 दिन पहले जेजेपी नेता डॉ. अजय सिंह हर गांव में जनसभा करके गए हैं, लेकिन ओमप्रकाश चौटाला पर यह शर्त लगाई गई है। इससे उन लोगों को काफी ठेस पहुंची है। जो ओमप्रकाश चौटाला से मिलना चाहते थे। साथ ही उन्होंने यह भी कि सिर्फ चुनाव जीतने के लिए जिन लोगों ने इस प्रकार के हथकंडे अपनाए हैं, यह बहुत बड़ी सामाजिक बुराई है। उन्होंने कहा कि जेजेपी नेताओं को ओमप्रकाश चौटाला के आने से अपनी पोल खुलने का डर था और इसलिए ऐसा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी का भी नहीं किया लिहाज
अशोक अरोड़ा ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला बीमार हैं और वे अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन जेजेपी नेताओं ने दिल्ली सरकार से मिलकर उन्हें शाम साढ़े सात बजे ही जेल भिजवा दिया। यह पूरी तरह से दिल्ली सरकार और जेजेपी की साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed