{"_id":"5c461e73bdec224dce165a94","slug":"31548099187-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद के मतदाता देंगे गद्दारों को जवाब : चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के मतदाता देंगे गद्दारों को जवाब : चौटाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद के मतदाता देंगे गद्दारों को जवाब : ओपी चौटाला
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। इनेलो द्वारा आप और जेजेपी पर ओमप्रकाश चौटाला की फरलो रद्द करवाने के आरोप के बाद सोशल मीडिया पर ओमप्रकाश चौटाला का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो उस समय का बताया जा रहा है, जब ओमप्रकाश चौटाला को अस्पताल से जेल ले जाया जा रहा है।
इसमें जब पत्रकार ओमप्रकाश चौटाला से बात करते हैं तो वे कहते हैं कि इसका जवाब जींद के मतदाता उमेद रेढू को भारी मतों से विजयी बनाकर देंगे। गद्दारों के मुंह पर तमाचा मारेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जींद का प्रचार नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए साजिश की गई है। इसी साजिश के तहत उनकी फरलो रद्द की गई है। उन्होंने दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला पर कहा कि वे गद्दारों व देश द्रोहियों का कभी समर्थन नहीं करते। उनकी पार्टी इनेलो है और उनके उम्मीदवार उमेद रेढू हैं। साथ ही चौटाला ने कहा कि वे स्वस्थ नहीं है, इसके बावजूद उन्हें जबरन अस्पताल से निकाला जा रहा है। चौटाला ने कहा कि जींद उनके पिता चौधरी देवीलाल का राजनीतिक क्षेत्र है। साथ ही चौटाला ने कहा कि राजनीति में परिवार नहीं व्यवहार चलता और वे राजनीति में समर्पित हैं। हालांकि उन्होंने सीधे-सीधे दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया है।
पुलिस पर भी भड़के
जिस समय मीडिया ओमप्रकाश चौटाला से बात कर रही है, यहां मौजूद एक पुलिसकर्मी उन्हें रोकने का प्रयास करता है, तो वे पुलिसकर्मी पर भड़क जाते हैं और करते हैं कि उनका ही सब किया धरा है।