फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नगर परिषद द्वारा जयंती देवी मंदिर में हवन कुंड तोडने का मामला

नगर परिषद द्वारा जयंती देवी मंदिर में हवन कुंड तोडने का मामला

Wed, 05 Dec 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद द्वारा जयंती देवी मंदिर में हवन कुंड तोडने का मामला
जयंती देवी मंदिर में हवन कुंड तोड़ने का मामला : दस्तावेज लेकर एसडीएम के पास पहुंचे मंदिर कमेटी के सदस्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नगर परिषद द्वारा जयंती देवी मंदिर पास खाली पड़ी जमीन पर बनाया गया हवन कुंड तोड़ने के मामले में मंगलवार को मंदिर कमेटी सदस्य दस्तावेज लेकर एसडीएम के पास पहुंचे। मंदिर कमेटी के अनुसार नगर परिषद मंदिर की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने लगा हुआ है, जबकि मंदिर के पास सभी दस्तावेज है कि जिस जमीन पर नगर परिषद मालिकाना हक जता रहा है वह जमीन कागजों में भी मंदिर के नाम है। अगर जल्द ही प्रशासन समाधान नहीं किया तो लोगों साथ जोड़कर आंदोलन रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
जयंती मंदिर कमेटी के प्रधान खजांची लाल गर्ग ने बताया कि सांसद रमेश कौशिक ने उस जमीन पर हवन कर पार्किंग के लिए पांच लाख ग्रांट देने बात कही थी, लेकिन नगर परिषद जबरदस्ती अपना हक जताते हुए हवन कुंड को तुड़वा दिया गया। इससे श्रद्धालुओं की आस्था पर गहरा झटका लगा है, जबकि मंदिर कमेटी के पास सभी दस्तावेज में जमीन मंदिर के नाम है। इस मामले को लेकर डीसी अमित खत्री से मिल चुके है। अब इस मामले को लेकर एसडीएम मिलने पहुंचे है, प्रशासन से मांग मामले को जल्द से जल्द समाधान किया जाए। नहीं मंदिर कमेटी लोगों साथ जोड़कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

बॉक्स
जयंती देवी मंदिर कमेटी के सदस्य जमीन के विवाद को लेकर मिलने के लिए आए है। पूरे मामले को देखकर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कमेटी के सदस्य ने बताया है कि नगर परिषद ने हवन कुंड तोड़ दिया गया। इसको लेकर भी नगर परिषद के अधिकारियों से बात की जाएगी और जल्द ही मामले समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरेंद्र सहरावत, एसडीएम जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed