{"_id":"5ba29dcf867a557e8464977b","slug":"31537383887-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों के लिए फिर खाली रही जींद की झोली, पांच दिन पहले हुए तबादलों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों के लिए फिर खाली रही जींद की झोली, पांच दिन पहले हुए तबादलों पर रोक
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सकों के तबादलों पर रोक
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पांच दिन पहले प्रदेश सरकार द्वारा किए गए चिकित्सकों के तबादले पर सरकार ने रोक लगा दी है। इससे एक बार फिर चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे जींद जिला के लोगों को मायूसी हाथ लगी है। बुधवार को इसके आदेश जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने पांच दिन पहले ही 67 चिकित्सकों के तबादलों की लिस्ट जारी की गई थी। इसमें जींद नागरिक अस्पताल को 10 नए चिकित्सक मिलने थे, लेकिन अब इस पर रोक लग गई है। फिलहाल नागरिक अस्पताल में महज 16 चिकित्सक ही कार्यरत हैं। चिकित्सकों की कमी के चलते जींद के नागरिक अस्पताल में ठीक से ओपीडी भी नहीं हो पा रही है। पिछले सप्ताह आई तबादला सूची से जींद के लोगों को कुछ उम्मीद बंधी थी, लेकिन अब फिर मायूसी हाथ लगी है।
रेफर केंद्र बना है अस्पताल
कहने को तो सरकार ने जींद में 200 बेड का नागरिक अस्पताल बनाया है, लेकिन यहां चिकित्सकों की कमी है। ऐसे में किसी भी दुर्घटना या बीमार होने पर मरीजों को यहां से पीजीआई रेफर कर दिया जाता है।
55 चिकित्सकों के पद हैं स्वीकृत
नागरिक अस्पताल में कुल 55 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं। इनमें से फिलहाल 16 चिकित्सक कार्यरत हैं। पिछले सप्ताह जारी हुई तबादला सूची के अनुसार जींद में एनेस्थीसिया के डॉ. आशीष राणा को हिसार से जींद, गायनी डॉ. मीना मलिक को हिसार से जींद, गायनी डॉ. शशि लता को पानीपत से जींद, मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. विनीत झज्जर से जींद, ऑर्थो स्पेशलिस्ट डॉ. प्रवीण कुमार को रोहतक से जींद, स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. ईश कुमार को झज्जर से जींद, कम्यूनिटी मेडिसिन डॉ. अनुज जांगड़ा को हिसार से जींद, फोरेंसिक मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. अंबुज जैन को सोनीपत से जींद, एडमिन व पब्लिक हेल्थ डॉ. स्मृति धामी फरीदाबाद से जींद, मनोवैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुमार टीबी सेंटर हिसार से जींद भेजा गया था, लेकिन अब इस पर रोक लग गई है।
विज्ञापन
सरकार से की है मांग
जींद में चिकित्सकों की काफी कमी है। इसके चलते मरीजों को काफी परेशानी होती है। चिकित्सकों की मांग सरकार को भेजी गई है। अब उच्च स्तर पर ही इस पर फैसला हो सकता है।
डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन