फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को अधिकारी उठाएं ठोस कदम : गुप्ता

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को अधिकारी उठाएं ठोस कदम : गुप्ता

Thu, 14 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को अधिकारी उठाएं ठोस कदम : गुप्ता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। अतिरिक्त मुख्य सचिव टीसी गुप्ता ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित अधिकारी ठोस कदम उठाएं। जिन नहरों, माइनरों पर सड़कों की रेलिंग की हालत खस्ता है, उन्हें तुरंत ठीक करवाएं और जरूरत के हिसाब से सड़कों पर साइन बोर्ड, कैटआई व अन्य सांकेतिक सामग्री लगवाना सुनिश्चित करें। गुप्ता ने यह निर्देश बुधवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला रोड सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षित वाहन पॉलिसी की पालना करना सुनिश्चित करें। सभी निजी स्कूलों की बसों की नियमित चेकिंग करते रहें। एडीसी विक्रम ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को बताया कि जिले में 929 स्कूल बसें हैं, जिनमें से 369 बसों की चेकिंग की जा चुकी है। इस पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि वे जल्द सभी स्कूलों बसों की चेकिंग करना सुनिश्चित करें। उन्होंने गोहाना रोड जिला जेल चौक पर ट्रैफिक लाइट लगाने, रोहतक रोड बाईपास पर ट्रैफिक लाइट लगाने, जामनी चौक पर पीली लाइट लगाने समेत अन्य प्वाइंटों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में डीसी अमित खत्री, एडीसी विक्रम, एसडीएम वीरेंद्र सहरावत, मंदीप कुमार, डॉ. किरण सिंह, नगराधीश सत्यवान सिंह मान, एमडी शुगर मिल अश्विनी मलिक भी मौजूद रहे।
विकास कार्यों को कागजी औपचारिकता न बनाकर जमीनी स्तर पर पूरा करे : टीसी गुप्ता
मुख्य सचिव टीसी गुप्ता ने लघु सचिवालय का किया दौरा, ली अधिकारियों की बैठक
नरवाना। हरियाणा सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव टीसी गुप्ता ने लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेकर नरवाना खंड में चल रहे विकास कार्यों एवं परियोजनाओं की समीक्षा की। गुप्ता ने अधिकारियों को विकास कार्यों को कागजी औपचारिकता न बनाकर जमीनी स्तर पर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर अधिकारी की जनता के प्रति स्पष्ट जवाबदेही बनती है। गुप्ता ने किसानों की आमदन दोगुनी करने के क्षेत्र में कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 266 नए किसानों को जोड़कर 270 क्विंटल ढेंचा का बीज वितरित करने की सराहनीय की। उन्होंने डीआरआई लोन, मुद्रा, स्टार्टअप इंडिया तथा स्टैंडअप इंडिया पर भी रिपोर्ट ली जिसमें डीआरआई के तहत 32, शिशु लोन में 55, किशोर लोन में 57 तथा तरुण लोन में केवल 10 लाभ पात्रों का चयन होने पर असंतोष जताया और इन कार्यों पर कार्य धीमा बताया।
विज्ञापन

टीसी गुप्ता ने सदर थाना तथा नेहरू पार्क का दौरा किया
नरवाना। अतिरिक्त मुख्य सचिव टीसी गुप्ता ने सदर थाना तथा नेहरू पार्क का दौरा किया और व्यवस्थाओं पर सज़्ञान लिया। गुप्ता ने सदर थाना में उद्घोषित अपराधियों से संबंधित पुलिस अधिकारियों द्वारा तैयार किए रिकार्ड की जांच की और इस संबंध में पुलिस द्वारा उन अपराधियों की धरपकड़ की कार्यवाही पर भी विस्तार से चर्चा की। गुप्ता ने मौजूद पुलिस उपाधीक्षक को ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष गश्त एवं अभियान पर जोर दिया और इस मामले में संबंधित एसएचओ की जिम्मेदारी मुकर्रर करने के निर्देश दिए। गुप्ता ने बाद में नेहरू पार्क का दौरा किया और पार्क में जन सुविधाओं के विस्तार एवं व्यवस्थाओं का कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने पार्क में आवश्यकतानुसार सुधारीकरण, सुंदरीकरण तथा नवीनीकरण करने पर नगर परिषद अधिकारियों को कड़े आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed