{"_id":"5b2015314f1c1b214d8b60b8","slug":"31528829233-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांडों की चपेट में आकर घायल हुए किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांडों की चपेट में आकर घायल हुए किसान की मौत
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। लावारिस सांडों की चपेट में आकर घायल हुए किसान की सोमवार सायं मौत हो गई। गौरतलब है कि दिल्ली-पटियाला हाईवे पर मोहलखेड़ा फाटक के निकट दो दिन पूर्व सांडों की लड़ाई में मोहलखेड़ा गांव निवासी 54 वर्षीय किसान होशियारा की बैलगाड़ी पलट गई थी। होशियारा बैलगाड़ी के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज हिसार के निजी अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान किसान ने सोमवार देर सायं दम तोड़ दिया। होशियारा के पुत्र दर्शन ने बताया कि उनके पिता के कंधों पर ही परिवार की सभी जिम्मेदारियां थीं। उसने बताया कि सवा एकड़ की खेती पर उनका परिवार आश्रित है। दर्शन ने सरकार सेे आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।