फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   स्वास्थ्य विभाग की सर्वे रिपोर्ट में 500 घरों में फैला था डायरिया

स्वास्थ्य विभाग की सर्वे रिपोर्ट में 500 घरों में फैला था डायरिया

Tue, 29 May 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की सर्वे रिपोर्ट में 500 घरों में फैला था डायरिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
सफीदों के गांव सिंघाना में फैले डायरिया को स्वास्थ्य विभाग ने लगभग कंट्रोल कर लिया है। हालांकि दो-तीन मरीज रोज नए सामने आ रहे हैं। इनका गांव में ही उपचार कर दिया जाता है। नागरिक अस्पताल सफीदों से सोमवार को 20 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दी गई। अब केवल नौ मरीज ही यहां दाखिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम के सर्वे में सामने आया है कि सिंघाना के 500 घरों में डायरिया फैला था। चार दिन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिंघाना में 30 हजार क्लोरीन की टेबलेट्स, एक हजार ओआरएस के पैकेट, एक हजार एंटी बायोटिक टेबलेट्स का वितरण किश। अब भी विभाग की टीम लगातार लोगों की जांच कर रही है।
बताते चलें कि शुक्रवार को सिंघाना गांव में डायरिया की पुष्टि हुई थी। विभाग की टीम ने जब गांव का दौरा किया तो 46 लोगों में डायरिया की पुष्टि हुई थी जबकि 200 के आसपास लोग निजी अस्पतालों में उपचाराधीन थे, जिनकी स्वास्थ्य विभाग पुष्टि नहीं कर रहा। शनिवार को 131 नए मरीजों की स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की। इनमें से 20 मरीजों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 34 मरीजों को ओपीडी के बाद घर भेज दिया गया। सोमवार को भी दो-तीन नए मरीज सामने आए। इनका गांव में ही उपचार शुरू किया गया।
विज्ञापन

बॉक्स
गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार काम कर रही है। केवल मामूली उल्टी-दस्त के दो-तीन मरीज सोमवार को सामने आए हैं। नागरिक अस्पताल सफीदों में केवल नौ मरीज ही दाखिल रह गए हैं, बाकी सभी को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. आत्मप्रकाश, प्रवर चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल, सफीदों।
गांव में 80 प्रतिशत स्थिति कंट्रोल : राणा
गांव सिंघाना के सरपंच सुरेंद्र राणा ने कहा कि गांव में 80 प्रतिशत स्थिति कंट्रोल में है। प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग के सदस्य लोगों की जांच-पड़ताल करने आते हैं। एक-दो दिन में पूरी तरह से डायरिया पर काबू पा लिया जाएगा।

गांव में नहीं किसी के पास वैध पानी का कनेक्शन
गांव में लगभग 1200 के आसपास मकान हैं। किसी भी घर में कोई भी वैध पानी का कनेक्शन नहीं है। जनस्वास्थ्य विभाग के बार-बार जागरूक करने के बावजूद लोगों ने कनेक्शन वैध नहीं करवाए। विभाग ने कई जगह कनेक्शन किए हैं लेकिन लोगों ने अपने घर-घर कनेक्शन कर लिए। जिन लोगों के घरों में आरओ लगे हुए हैं, उन घरों में भी डायरिया के केस सामने आ रहे हैं। लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक होना होगा। केवल पानी पीने से डायरिया नहीं फैल रहा बल्कि मक्खियों व अन्य खाने-पीने की वस्तुओं से भी डायरिया फैला है।
-शमशेर सिंह ढांडा, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed