फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सीआरएसयू और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली के बीच वैदिक गणित प्रमाण पत्र पाठयक्रम में हुआ समझौता

सीआरएसयू और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली के बीच वैदिक गणित प्रमाण पत्र पाठयक्रम में हुआ समझौता

Thu, 24 May 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सीआरएसयू और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली के बीच वैदिक गणित प्रमाण पत्र पाठयक्रम में हुआ समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली के बीच वैदिक गणित में प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम पर समझौता हुआ है। इसमें सीआरएसयू के कुलगुरु प्रो. आरबी सोलंकी कुलसचिव डॉ. राजबीर सिंह एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली से अतुल कोठारी और डॉ. राकेश भाटिया उपस्थित रहे। सीआरएसयू के कुलसचिव डॉ. राजबीर सिंह एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली से अतुल कोठारी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए और एक-दूसरे को एमओयू की प्रति सौंपी। इस एमओयू के दौरान संस्थान संयुक्त तत्वावधान में वैदिक गणित से संबंधित डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेज चलाने के लिए सहमत हुए। सीआरएसयू के कुलगुरु प्रो. आरबी सोलंकी ने कहा कि यह विश्वविद्यालय का चौथा एमओयू है। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली वैदिक गणित में छह माह का प्रमाण-पत्र पाठ्यकम सत्र 2018-19 में प्रारंभ करेगा। इससे विद्यार्थी और शिक्षकों को वैदिक गणित के क्षेत्र में नवीन पहचान मिलेगी। वैदिक गणित भारतीय संस्कृति का बौद्ध करवाता है। कुलसचिव डॉ. राजबीर सिंह ने कहा कि यह एमओयू विश्वविद्यालय को वैदिक गणित के क्षेत्र में बेहतर पहचान दिलाएगा। इससे वैदिक गणित के ज्ञान से गणित सीखने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed