फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा, तुम दिल्ली ठोको बाकी काम मेरा

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा, तुम दिल्ली ठोको बाकी काम मेरा

Sat, 03 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा, तुम दिल्ली ठोको बाकी काम मेरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद/नरवाना।
शनिवार दोपहर बाद इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला नरवाना की जाट धर्मशाला में पहुंचे, उसके बाद जींद स्थित इनेलो कार्यालय में पहुंचकर कार्यकर्ताओं की हालचाल जाना। उन्होंने सपाट हरियाणवी में बोलते हुए कहा कि थाम सात मार्च को दिल्ली ठोक दियो, बाकी क्लेश मैं काट दूंगा। उन्होंने कहा कि जींद व नरवाना उनके अपने हलके हैं और रैली में यहां के लोगों की हाजिरी पूरे प्रदेश की जिलों से अधिक होनी चाहिए। चौटाला ने यहां कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याएं भी सुनीं तथा कहा कि कुछ दिन रुक जाओ सभी समस्याओं की जड़ ही मेट देंगे।
ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि आज जो हालत देश की है, उससे आप भलीभांति परिचित हैं। कोई भी व्यापारी, किसान, मजदूर, दुकानदार, उद्योगपति व कर्मचारी सहित सभी वर्ग भाजपा सरकार से दुखी हैं और दुखी लोगों को जींद के लोग ही हौसला देते हैं। उन्होंने कहा कि जींद जिले के लोगों की ताकत से ही देश की राजनीति में बदलाव आता है। चाहे 1977 का बदलाव हो या 1989 का बदलाव, जब दिल्ली के रामलीला मैदान में बैठने की जगह भी नही थीं। सात मार्च को सभी जरूरी काम छोड़कर बच्चों व महिलाओं सहित रामलीला मैदान में पहुंचें। इनेलो सुप्रीमो ने दावा किया कि हरियाणा में निश्चित तौर पर इनेलो की सरक ार बनेगी। इस मौके पर संासद चरणसिंह रोडी, जिला प्रधान कृष्ण राठी, विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, डॉ. हरिचंद मिढ़ा, पिरथी नंबरदार, हलका प्रधान सुदेश चौपड़ा, देशराज माटा, एससी सैल के जिलाध्यक्ष राममेहर दनौदा, भगवानदास, बिट्टू नैन, नंदलाल शर्मा, दिनेश शर्मा, सोनू गुलिया, भुवन गिरी व कार्यालय सचिव गुरदीप सांगवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने साधा निशाना, बोले चौटाला ने सदैव झूठ और फरेब की राजनीति की
नरवाना। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला पर झूठ और फरेब की राजनीति करने का आरोप लगाया। पूर्व पार्षद रामपाल उझाना और सरदार मनजीत बब्बर ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने नरवाना की जाट धर्मशाला में रणदीप सिंह सुरजेवाला का बिना नाम लिए एलान किया कि सुरजेवाला जहां से भी चुनाव लड़ेंगे वे (चौटाला) भी वहीं से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सजा पूरी होने के छह वर्ष बाद तक वह कोई चुनाव नहीं लड़ सक ते। कभी नोट बनाने की मशीन गांव गांव में लाकर लोगों को गुमराह करने का काम किया तो कभी बिजली पानी फ्री देने का वायदा करके सत्ता हथियाई लेकिन लोगों के हितों से कोई सरोकार नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed