फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अ ति शाह की रैली के विरोधियों से पार पाना भी किसी चुनौती से कम नहीं

अ ति शाह की रैली के विरोधियों से पार पाना भी किसी चुनौती से कम नहीं

Thu, 15 Feb 2018 12:37 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
अ ति शाह की रैली के विरोधियों से पार पाना भी किसी चुनौती से कम नहीं
सतीश जागलान
विज्ञापन

जींद। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की युवा हुंकार रैली विरोधियों के निशाने पर है। बेशक अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने अपनी न्याय यात्रा वापस ले ली हो लेकिन इनेलो, कांग्रेस और अन्य सामाजिक संगठनों का विरोध बरकरार है। इन विरोधियों से पार पाना भाजपा नेताओं व खुफिया तंत्र के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। इस विरोध को देखते हुए खुफिया तंत्र की भी आज अग्नी परीक्षा होगा।
जब से जींद में भाजपा की युवा हुंकार रैली की घोषणा हुई है, तभी से इसका विरोध शुरू हो गया था। सबसे अधिक भय अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा न्याय यात्रा शुरू करने का था। 11 फरवरी को दिल्ली में हुई भाजपा के नेताओं और समिति नेताओं के बीच बातचीत सफल रही और समिति ने अपनी न्याय यात्रा रैली को स्थगित कर दी। इससे भाजपा का सबसे बड़ा विरोध तो खत्म हो गया, लेकिन इसके साथ-साथ इनेलो, कांग्रेस और कई अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा रैली का विरोध अब भी जारी है।
विज्ञापन


कांग्रेस भवन से करेंगे विरोध शुरू
जींद में मेडिकल कॉलेज की घोषणा हुए तीन साल से अधिक का समय हो चुका है लेकिन अभी तक इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। कांग्रेस ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण को शुरू करने की मांग की हुई है। इसी कारण कांग्रेस इस रैली का विरोध कर रही है। जींद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे प्रमोद सहवाग ने कहा कि कांग्रेस भवन से रैली का विरोध शुरू किया जाएगा। सुबह 10 बजे कांग्रेस भवन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं काले झंडे लेकर निकलेंगे और रैली स्थल तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो उड़ाएगी काले गुब्बारे
एसवाईएल मुद्दे को लेकर इनेलो ने भी रैली का विरोध करने का निर्णय लिया है। इनेलो के जिला प्रधान कृष्ण राठी ने कहा कि एसवाईएल पर अभी तक भाजपा ने कोई पहल नहीं की है। यदि भाजपा चाहे तो एसवाईएल से हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिल सकता है। इसी मांग को लेकर इनेलो रैली का विरोध कर रही है। राठी ने कहा कि पूरे जिले में 400 कार्यकर्ता काले गुब्बारे उड़ाएंगे। प्रत्येक इनेलो कार्यकर्ता को 20 काले गुब्बारे दिए गए हैं। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने स्थानों से काले गुब्बारे उड़ाएंगे। इसके साथ-साथ इनेलो कार्यालय में भी काले झंडे लेकर अमित शाह की रैली का विरोध किया जाएगा।

ईश्वर सिंह न्याय कमेटी धरने पर करेगी विरोध
ईश्वर सिंह न्याय कमेटी द्वारा पिछले छह दिन से यहां दलित एवं पिछड़ों की मांगों को लेकर लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया जा रहा है। कमेटी सदस्य देशराज सरोहा ने कहा कि सुबह 10 बजे सभी कार्यकर्ता काले झंडे लेकर धरना स्थल पर पहुंचेंगे और शाह की रैली का विरोध करेंगे।


खुफिया तंत्र जुटा रहा पल-पल की जानकारी
खुफिया तंत्र इन विरोध करने वाले लोगों को रोकने के लिए जमीनी स्तर पर जानकारी जुटा रहा है। विरोध करने वाले लोगों से संपर्क करके उन द्वारा किस प्रकार से विरोध किया जाना है, उसका पता लगाया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से खुफिया विभाग की लगभग 20 लोगों की टीम इसी कार्य में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed