फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   घोघड़िया बने चैंपियन

घोघड़िया बने चैंपियन

Tue, 14 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
घोघड़िया बने चैंपियन
रस्सा-कस्सी में महिला वर्ग एसपीएस घोघड़िया बना चैंपियन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन उचाना द्वारा घोघड़िया के सरस्वती स्कूल में आयोजित खेल महाकुंभ का मंगलवार को समापन हुआ। खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स, मटका रेस में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। विजेता प्रतिभागियों को मार्केट कमेटी चेयरमैन वीरेंद्र घोघड़िया ने सम्मानित किया। अध्यक्षता उचाना इकाई प्रधान संजय शर्मा कसूहन ने किया। एक हजार से अधिक प्रतिभागी खिलाड़ियों, स्कूल के स्टाफ सदस्यों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प भी दिलाया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में छठीं से आठवीं में एससीआर हाई स्कूल अलीपुरा प्रथम, डीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल घोघड़िया द्वितीय। खो-खो प्रतियोगिता में पहली से दसवीं तक में डीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल घोघड़िया प्रथम, शिक्षा भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल छातर द्वितीय। 100 मीटर रेस में पहली से आठवीं तक में विशाल डीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल घोघड़िया प्रथम, सुखबीर एमडीएन अलीपुरा द्वितीय, 800 मीटर रेस प्रतियोगिता में दीपक, अमन एमडीएन हाई स्कूल अलीपुरा प्रथम, द्वितीय स्थान पर रहे। 1600 मीटर रेस में सुशील शिक्षा भारती स्कूल छातर प्रथम, रवि प्रकाश आरकेएसडी हाई स्कूल तारखां द्वितीय। इस मौके पर समाज सेवी गुरमेल, सरपंच प्रतिनिधि रणधीर बूरा, वीटा प्लांट डायरेक्टर महाबीर सिंह, राजेश मौण, दरबारा फौजी, विकास कटारिया, मा. अंतराम आर्य, रार्य सिंह आर्य, जगफूल ढिल्लो, जगपाल बधाना, रघुबीर बूरा, प्रताप डूमरखां, विजेंद्र मांडी, भूपेंद्र गिल, बलजीत काकड़ोद, राजेश चहल, मा. वीरेंद्र, जय किशन आर्य, सोनू बूरा, ज्योति, अंजू, रेखा, सरनजीत मौजूद रही।


महिला वर्ग का परिणाम
महिला कबड्डी में छठीं से आठवीं में एमडीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलिपुरा प्रथम, शहीद भगत सिंह हाई स्कूल बड़ौदा द्वितीय। खो-खो प्रतियोगिता में पहली से दसवीं तक में एसवी सीनियर सेेकेंडरी स्कूल कसूहन प्रथम, एसपीएस घोघड़िया द्वितीय, रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में छठी से आठवीं तक एसवी कहसून प्रथम, एसपीएस घोघड़िया द्वितीय, नौंवी से 12वीं तक में एसपीएस घोघड़िया प्रथम, डीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल घोघड़िया द्वितीय, पहली से पांचवी तक शिक्षा भारती छातर प्रथम, आर्य मांडी द्वितीय।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed