फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   छह महीने बाद जिला परिषद ने उखाड़ी गई गली की ली सुध

छह महीने बाद जिला परिषद ने उखाड़ी गई गली की ली सुध

Sat, 17 Jun 2017 01:05 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
छह महीने बाद जिला परिषद ने उखाड़ी गई गली की ली सुध

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
हाऊसिंग बोर्ड की रामा-कृष्ण मंदिर वाली गली की नगरपरिषद ने छह महीने बाद फिर सुध ली है। बारिश के मौसम में उखाड़ी गई गली लोगों के लिए आफत बनी है। अब गली निर्माण काम शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
नगरपरिषद ने छह महीने पहले इस गली को दोबारा पक्का करने के लिए गली का उखाड़ दिया था। इसके बाद यहां 14 फुट चौड़ी गली का निर्माण शुरू हुआ तो कुछ लोगों ने अवैध कब्जे होने के आरोप लगाते हुए गली निर्माण का काम रोक दिया। इसके बाद पैमाइश हुई तो दोनों ओर पांच से छह फुट तक अतिक्रमण मिला। इस पर नगरपरिषद ने गली को चौड़ा करने के लिए जेसीबी चलाई और यहां गली की जमीन में बने हुए मकानों को तोड़ दिया। इसके बाद यह विवाद बढ़ा तो गली के निर्माण काम भी रुक गया। टूटे घरों के मलबे के बीच से लोगों के आने-जाने का रास्ता भी बंद था। इसके चलते जहां हाऊसिंग बोर्ड के रास्ते सीधे बस स्टैंड का रास्त बंद हो गया, वहीं करीब 50 घरों में रहने वाले 70 से अधिक परिवार कैद होकर रह गए थे। अब यहां नगरपरिषद ने करीब आठ लाख रुपये से गली निर्माण का काम शुरू करवाया है।
विज्ञापन


सीवरेज लाइन पर फंसा था पेंच
नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार पहले डाली गई सीवरेज लाइन पर कब्जा होने के कारण जनस्वास्थ्य विभाग ने दोबारा सीवरेज लाइन डाली थी। सीवरेज लाइन सही से काम कर रहा है या नहीं इसकी जांच के लिए यह काम रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलेगी बड़ी राहत
हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों ने कहा कि पिछले करीब छह महीने से गली उखड़ने से जिंदगी नरक हो गई थी। कॉलोनी में न तो सब्जी वाला आ रहा था और न ही दूध वाला। यहां तक कि अखबार भी मेन रोड से ही लाना पड़ रहा था। अब लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।


शुरू करवा दिया है काम
सीवरेज की जांच के लिए काम रुका था। अब इसको जनस्वास्थ्य विभाग ने जांच में सही पाया है। ऐसे में यहां काम शुरू करवा दिया गया है। दो-चार दिन में गली का निर्माण पूरा हो जाएगा। -सतीश गर्ग, एमई, नगरपरिषद जींद

छह महीने बाद जिला परिषद ने उखाड़ी गई गली की ली सुध
निर्माण कार्य शुरू, दर्जनों परिवारों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed