फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   308 out of 637 enrolled in the first merit list

प्रथम मेरिट लिस्ट में 637 में से 308 ने लिया दाखिला

Tue, 30 Aug 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
308 out of 637 enrolled in the first merit list
आईटीआई में दाखिला लेने के लिए आए विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Jind
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दूसरी मेरिट लिस्ट में दाखिले के लिए खाली सीटों की सोमवार को लिस्ट जारी कर दी गई है। इसके लिए अब प्रार्थी 31 अगस्त तक फार्म अपडेट कर सकते हैं। इसके बाद दो सितंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

कैथल रोड स्थित आईटीआई में 872 सीटों में से पहली मेरिट लिस्ट में 637 विद्यार्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में आया था। इसमें से 308 विद्यार्थियों ने पहली मेरिट लिस्ट में अपनी फीस जमा करवाई है। वहीं अब आईटीआई में 504 सीट खाली बची हुई हैं। इसमें जो विद्यार्थी अब खाली सीटों पर दाखिला लेना चाहते हैं। वह 29 से लेकर 31 अगस्त तक अपना संस्थान व ट्रेड में बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य अनिल कुमार गोयल ने कहा कि इसके बाद दस्तावेजों की जांच तीन सितंबर तक होगी। वहीं विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाने को लेकर पांच सितंबर तक का समय रहेगा। तीसरी मेरिट लिस्ट के लिए खाली सीटों की लिस्ट सात सितंबर को जारी की जाएगी। संस्थान व ट्रेड में बदलाव के लिए पोर्टल नौ सितंबर तक खुला रहेगा। इसके बाद तीसरी मेरिट लिस्ट 13 सितंबर को जारी होगी। विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच 15 सितंबर तक होगी। फीस जमा करवाने का समय 17 सितंबर तक रहेगा। चौथी मेरिट लिस्ट के लिए खाली सीटों की लिस्ट 19 सितंबर को जारी होगी। संस्थान व ट्रेड में बदलाव के लिए पोर्टल खुलने का 20 सितंबर तक रहेगा। इसके बाद चौथी मेरिट लिस्ट 22 सितंबर को जारी होगी। दस्तावेजों की जांच 24 सितंबर तक होगी। वहीं फीस जमा करवाने का समय 26 सितंबर तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed