{"_id":"61802d493ed0ce7b7d0d5239","slug":"30-special-buses-run-on-the-second-day-of-male-constable-exam-jind-news-rtk628773964","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुष कांस्टेबल की परीक्षा के दूसरे दिन चलाईं 30 विशेष बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरुष कांस्टेबल की परीक्षा के दूसरे दिन चलाईं 30 विशेष बसें
विज्ञापन
अलसुबह चार बजे निर्धारित परीक्षा केद्र पर जाने के लिए बस स्टैंड परिसर में पहुंचे अभ्यार्थी। संव?
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। जींद डिपो ने पुरुष पुलिस कांस्टेबल परीक्षा को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सोमवार को 30 विशेष बसों का परिचालन किया। जींद डिपो से पहली बस नारनौल के लिए सुबह तीन बजे निकली। इसके बाद हर साढ़े तीन बजे फरीदाबाद के लिए बस भेजी गई।
इसके बाद यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला व अंबाला के कुल 30 विशेष बसें चलाई गईं। सोमवार को डिपो से 12193 अभ्यर्थी दोनों सत्रों में परीक्षा देने के लिए दूसरे जिलों में गए। गौरतलब है कि 31 अक्तूबर से लेकर दो नवंबर तक तीन दिवसीय पुरुष पुलिस कांस्टेबल परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जा रही है। सुबह के सत्र में परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और शाम के सत्र में तीन बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक परीक्षा है। सुबह के सत्र में सुबह साढ़े नौ बजे के बाद और शाम के सत्र में दोपहर दो बजे के बाद अभ्यर्थी को सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थी समय पर पहुंचने के लिए जल्दी ही निकल रहे हैं। जींद से तीनों दिन परीक्षा के लिए साढ़े 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए दूसरे जिलों में जाएंगे।
अभ्यर्थियों को नहीं होने दी जाएगी कोई परेशानी
जींद डिपो के जीएम गुलाब सिंह दूहन ने कहा कि अभ्यर्थियों की परीक्षा के दौरान रोडवेज विशेष बसों का परिचालन कर रहा है। दूर वाले परीक्षा केंद्रों के लिए डिपो से अलसुबह दो बजे बस भेजी जा रही हैं। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने में नहीं होने दी जाएगी। तीनों दिन अभ्यर्थियों के लिए विशेष बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए जींद बस स्टैंड के अलावा सफीदों व नरवाना उपकेंद्र पर भी कर्मचारियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई है।