{"_id":"6824ea5d874ed23e6e005c47","slug":"271-days-travelled-to-8-countriesstill-not-sent-to-america-jind-news-c-199-1-sroh1006-134683-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 271 दिन, 8 देश घुमाया...फिर भी नहीं भेजा अमेरिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 271 दिन, 8 देश घुमाया...फिर भी नहीं भेजा अमेरिका
Thu, 15 May 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 15 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
जींद। अमेरिका जाने की चाह में खांडा गांव का मंदीप 271 दिनों तक 8 देशों में घूमता रहा। एजेंट उसे कभी इस देश तो कभी दूसरे देश घुमाते रहे, लेकिन अमेरिका नहीं भेजा। बाद में उसे दिल्ली पहुंचा दिया। अब पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जींद, पानीपत और करनाल के 5 एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
अलेवा थाना क्षेत्र के गांव खांडा निवासी मंदीप ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गांव के ही रोशन ने साल 2023 में उसके पिता इंद्रदत्त को झांसा दिया कि वह उसे अमेरिका भिजवा देंगे। रोशन ने बताया कि उसका भतीजा विकास और पानीपत जिले के अहर का प्रेम उसका मामा है। प्रेम का बेटा अमेरिका में रहता है। इसके अलावा एजेंट अरुण लोगों को अमेरिका भेजता है। ये सभी मंदीप को अमेरिका पहुंचा देंगे।
इस प पिता ने 4 फरवरी 2023 को 15 लाख रुपये रोशन और विकास को दिए। फिर 7 मई 2023 को 4.85 लाख रुपये दिए। 3 जुलाई 2023 को 2.15 लाख रुपये नकद दिए। इसी तरह 2 अगस्त को 2 लाख, 8 अगस्त को 1.50 लाख खाते में भेज दिए। लेकिन, आरोपियों ने मंदीप को अमेरिका नहीं भेजा।
विज्ञापन
7 दिन दिल्ली फिर के होटल में रखा
मंदीप ने बताया कि छह फरवरी को वह दिल्ली पहुंचा। यहां 12 फरवरी तक उसे एक होटल में रखा। इसके बाद उसे थाईलैंड भेज दिया। वहां से 19 फरवरी को वापस दिल्ली बुला लिया। यहां आने के बाद आरोपियों ने उसे फिर दुबई भेज दिया। दुबई से फिर ताशकंद और फिर दोहा कतर भेजा। उसके बाद थाईलैंड, फिर लाओस, वियतनाम होते हुए कंबोडिया भेज दिया। इसके बाद दिल्ली भेज दिया। 3 नवंबर को मंदीप अपने घर आ गया।
इन लोगों पर दर्ज हुआ है केस
जींद के खांडा गांव निवासी रोशन, विकास, पानीपत जिले के गांव अहर निवासी प्रेम, अमित और करनाल निवासी एजेंट अरुण के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है।
घर आते ही वापस ले लिया पासपोर्ट
मंदीप का आरोप है कि घर आने के बाद दूसरी जगह भेजने की बात कहकर आरोपियों ने उसका पासपोर्ट ले लिया। यह पासपोर्ट आज तक वापस नहीं दिया है। जब उन्होंने राशि वापस मांगी तो आरोपी दोबारा विदेश भेजने या रकम देने का आश्वासन देते रहे। फिर उन्होंने पैसे देने और विदेश भेजने से इन्कार कर दिया। अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बताया कि मामले में कई बार पंचायत भी हुई है।
-- -- -- -- -- -- --
-घटना की शिकायत मिली है। पांचों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी कर रकम हड़पने, इमिग्रेशन एक्ट, जान से मारने की धमकी आदि की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
-संदीप कुमार, जांच अधिकारी।