फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   257 kg of fake ghee recovered from the vichel on safidon road

सफीदों रोड पर खड़ी गाड़ी से बरामद किए 257 किलो नकली घी

Sun, 18 Jul 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
257 kg of fake ghee recovered from the vichel on safidon road
जींद। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग व पुलिस की टीम ने शुक्रवार रात को सफीदों रोड पर खड़ी एक गाड़ी से 257 किलो विभिन्न ब्रांडों का नकली देसी घी और भारी मात्रा में रैपर व टेटरा पैक बरामद किए हैं। पुलिस ने घी व अन्य सामान समेत गाड़ी को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने बरामद घी के सैंपल भरकर जांच के लिए भेज दिए।
विज्ञापन

खाद्य एवं सुरक्षा विभाग को सूचना मिली थी सफीदों रोड पर मार्केट में एक गाड़ी नकली घी के डिब्बों से भरी हुई खड़ी है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें नोवा देसी घी 75 किलोग्राम, मधुसुधन 40 किलो, वीटा 20 किलो तथा बिना मार्का के 107 किलो, 15 किलो डेयरी प्लस बरामद हुआ। जबकि एक कट्टे से वीटा, मधुसुधन, हरियाणा, दीपक, डेयरी प्लस, एवरिडी, पाखी टेटरा पैक समेत विभिन्न कंपनियों के रैपर व अमूल के गत्ते व पांच पीपे वीटा के खाली बरामद हुए। जिसके आधार पर संबंधित ब्रांडों के अधिकारियों को बुलाया गया तो सामने आया कि पकड़ा गया देसी घी नकली है। नोवा घी के सेल्स मैनेजर सुरेंद्र की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु कालाबाजारी अधिनियम, कॉपीराइट एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना के कार्यवाहक प्रभारी महेंद्र ने बताया कि गाड़ी में विभिन्न ब्रांडों का घी, रैपर व टेटरा पैक बरामद हुए थे। गाड़ी और घी को कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है कि कौन लोग इस धंधे से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed