फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   25 nammed in forgery case including khap president

Jind News: फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्टरी करवाने पर बिनैन खाप के प्रधान समेत 25 के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 25 Nov 2022 09:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
25 nammed in forgery case including khap president
जींद। गांव खरल में फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री करवाने, धोखाधड़ी व गैर-कानूनी तरीके से चेक को खुर्द-बुर्द कर ओरिजनल चेक मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में सदर थाना नरवाना पुलिस ने बिनैण खाप के प्रधान समेत 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में खरल निवासी पालाराम व दिलबाग ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा उनकी कृषि योग्य भूमि 44 कनाल 17.06 मरले जमीन के मामले में ओरिजनल चेकों पर दो अलग-अलग व्यक्तियों के हस्ताक्षर करवाकर जमीन की रजिस्ट्री अजय पुत्र अजमेर के नाम करवाने के बाद चेकों की फोटो कॉपी दी गई। उन्हें गुमराह करके जमीन हड़पने तथा जमीन खरीदने वालों का सोची-समझी चाल के साथ गैरकानूनी तरीके से साथ देकर चेकों को खुर्द-बुर्द कर उनको जान से मारने की धमकी दी गई। उनके साथ धोखाधड़ी कर अजय के नाम रजिस्ट्री करवाई गई, जिसे रद्द किया जाए। इस मामले में पहले भी डीसी जींद और एएसपी नरवाना को शिकायत दी जा चुकी है। शिकायत में बताया कि आरोपियों ने धोखा करके व गैरकानूनी दबाव बनाकर तुगलकी फरमान जारी करवाया। परिवार का सामाजिक बहिष्कार एवं हुक्का-पानी बंद करके, अनैतिक एवं गैर जिम्मेदाराना दबाव बनाने का प्रयास किया। जानबूझकर ओरिजनल चेकों को खुर्द-बुर्द करके, सोची-समझी चाल के साथ जमीन को हड़पने का काम किया है। सदर पुलिस ने पालाराम और दिलबाग की शिकायत पर खरल निवासी रतना, अजय, राजबाला, जिले सिंह, शंकर, धर्मा, लीला, रामफल, धर्मबीर, राज नंबरदार, अजमेर उर्फ जमेरा, प्रकाशा, मेला, रामनिवास, सुभाष, कुलदीप, राममेहर, सरोज बाला, रघबीर, प्रदीप, बिंद्र, बिंदर पुत्र सूरजबान के अलावा बिनैण खाप के प्रधान नफे सिंह नैन, प्रीतम निवासी धमतान, बलवान निवासी दनौदा कलां के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed