{"_id":"5c6efa54bdec227382447f75","slug":"21550776916-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद कैप्टन पवन कुमार का नाम लिखवाकर श्रद्धांजलि देने पहुंचा यूपी के हापुड़ के अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद कैप्टन पवन कुमार का नाम लिखवाकर श्रद्धांजलि देने पहुंचा यूपी के हापुड़ के अभिषेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद कैप्टन पवन कुमार का नाम गुदवाकर श्रद्धांजलि देने पहुंचा हापुड़ का अभिषेक
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहीद कैप्टन पवन कुमार की के शहादत दिवस पर सीआरएसयू में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर यूपी के हापुड़ निवासी पंडित अभिषेक गौतम ने जींद पहुंचकर शहीद कैप्टन पवन कुमार को श्रद्धांजलि दी। गौतम ने अपने शरीर पर 580 शहीदों के नाम के टैटू बनवाए हैं और 11 महापुरुषों के भी चित्र शरीर पर बनवाए हुए हैं। पंडित अभिषेक गौतम नाम का ये युवक भारतीय सेना को अपना आइडियल मानता है और सेना के त्याग से बहुत ही प्रभावित है। अभिषेक को सारे नाम लिखवाने में करीब 12 दिन लगे है। इन्होंने अपने शरीर पर कैप्टन पवन कुमार व पिता राजबीर का नाम अपने शरीर पर लिखवाकर सीआरएसयू में श्रद्धांजलि देेने पहुंचे।
अभिषेक ने बताया कि हमारी सबसे अच्छी आइडियल हमारी फौज है। वो अपने परिवार से दूर रहकर हमारी सुरक्षा करते हैं। लोग अपने चाहने वालों या जिनसे प्यार करते है उनका नाम का टैटू बनवाते हैं। वैसे ही मैंने भी अपने शरीर पर शहीदों के नाम लिखवाए हैं। अभिषेक ने अपने टैटू के बारे में बताया कि उनके शरीर पर करीब 580 शहीद जवानों के नाम लिखे हुए हैं। कुछ समय पहले ही 15 नाम और लिखवाए हैं। जिनके परिवार से वे मिल भी चुके हैं। इसके साथ ही शरीर पर इंडिया गेट, शहीद स्मारक और चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, शिवाजी, महाराणा प्रताप, गुरू गोविंद सिंह, महात्मा गांधी, अब्दुल कलाम, सुभाष चंद्र बोस, विवेकानंद जैसे महापुरुषों के चित्र भी बनवाए हैं।