फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   17 फरवरी तक का हसला ने दिया समस्याओं को दूर करने का अल्टीमेटम

17 फरवरी तक का हसला ने दिया समस्याओं को दूर करने का अल्टीमेटम

Thu, 14 Feb 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
17 फरवरी तक का हसला ने दिया समस्याओं को दूर करने का अल्टीमेटम
समस्याएं 17 तक दूर नहीं हुई तो हसला शुरू करेगी भूख हड़ताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिला स्तर पर प्राध्यापकों की लंबित समस्याओं को लेकर स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान शमशेर नैन ने की। गोल स्कूल में हुई बैठक में समस्याओं पर चर्चा की गई। इन समस्याओं को लेकर संगठन निरंतर जिला शिक्षा अधिकारी से चार महीने से लिखित तथा मौखिक रूप में समस्याओं को हर करने की मांग करता आ रहा है, लेकिन समस्याओं को अभी तक हल नहीं किया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 17 फरवरी तक स्कूल प्राध्यापकों की मुख्य समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन 18 फरवरी से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर भूख हड़ताल करने को मजबूर होगा। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की होगी।

नैन ने कहा कि स्कूल प्राध्यापकों की एपीआर शैक्षणिक सत्र 2016-17 तथा 2017-18 की जिला शिक्षा अधिकारी की स्वीकृति के बिना लंबित है। इसके कारण स्कूल प्राध्यापकों के पे प्रोटक्शन, एसीपी, पदोन्नति, एचआर एमएस के मामले लंबित है। उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा 12 फरवरी को जारी पत्र अनुसार स्कूल प्राध्यापकों की निष्ठा पर जो प्रश्न उठाया वह निंदनीय है। जिले का कोई भी प्राध्यापक ड्यूटी के दौरान बिना स्कूल मुखिया की अनुमति तथा बिना छुट्टी के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नहीं आते। उन्होंने कहा कि संगठन से इस बात का पक्षधर रहा है कि शिक्षा का सुधार हो और गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई जाए। इस अवसर पर राजबीर रेढू, मुकेश नैन, सत्यनारायण कटारिया, पंकज कुंडू, विनोद भारद्वाज, कृष्ण कुमार, जोगेंद्र लोहान, अशोक सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed