फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जींद से बदलेगी प्रदेश की राजनीति दशा एवं दिशा : दिग्विजय सिंह चौटाला

जींद से बदलेगी प्रदेश की राजनीति दशा एवं दिशा : दिग्विजय सिंह चौटाला

Sat, 26 Jan 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
जींद से बदलेगी प्रदेश की राजनीति दशा एवं दिशा : दिग्विजय सिंह चौटाला
जींद से बदलेगी प्रदेश की राजनीति दशा एवं दिशा : दिग्विजय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अब वो दिन लद गए हैं जब जींद की जनता राजनेताओं के झूठे वादों पर भरोसा कर लेती थी। जींद की जनता अब इतनी समझदार हो गई है कि वह ऐसे झूठे नेताओं के बहलाने-फुसलाने में आने वाली नहीं है। जींद की जनता इस उपचुनाव के माध्यम से न केवल जींद के सुनहरे भविष्य की आधारशिला रखेगी, अपितु प्रदेश में राजनीति के एक नए युग की शुरुआत करेगी। यह बात दिग्विजय सिंह चौटाला ने गांव जलालपुर कलां में लोगों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि जींद ही नहीं पूरे हरियाणा की जनता इस बात को अच्छी तरह से जानती है कि भाजपा ने सत्ता में आने से पूर्व कितने लुभावने वायदे किए थे। पहली कलम से स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने तथा सरकार बनते ही तत्काल बुजुर्गों की पेंशन दोगुनी करने, प्रदेश में प्रतिवर्ष दो लाख नवयुवकों को रोजगार प्रदान करने, हरियाणा को देश में नंबर वन बनाने सहित हरियाणा वासियों को न जाने ऐसे कितने सपने दिखलाए थे, जिनमें से आज तक एक भी पूरा नहीं हुआ। युवाओं को बेहतर रोजगार मिले, अच्छा वेतन मिले और प्रतियोगी परीक्षाओं में वे श्रेष्ठ परिणाम हासिल करें, अपने कौशल के बल पर वे स्वयं का कारोबार शुरू कर सकें, इसके लिए उन्हें बेहतरीन शैक्षणिक संस्थान उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed