फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नौ दिसंबर को जींद रैली को लेकर दिग्विजय सिंह ने पिल्लूखेड़ा खंड के गांवों का किया दौरा

नौ दिसंबर को जींद रैली को लेकर दिग्विजय सिंह ने पिल्लूखेड़ा खंड के गांवों का किया दौरा

Wed, 28 Nov 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
नौ दिसंबर को जींद रैली को लेकर दिग्विजय सिंह ने पिल्लूखेड़ा खंड के गांवों का किया दौरा
श्रीकृष्ण रूपी जनता का दुष्यंत को चाहिए आशीर्वाद : दिग्विजय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
पिल्लूखेड़ा। इनेलो से अलग होने के बाद नौ दिसंबर को जींद में होने वाली समस्त हरियाणा रैली को लेकर दिग्विजय सिंह चौटाला ने सोमवार रात को 11 बजेे तक पिल्लूखेड़ा के गांगोली, कालवा, कलावती, बुढा खेड़ा, मुआना, हाट और पाजू गांवों का दौरा किया और लोगों को रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया। दिग्विजय का कालवा गांव के तीर्थ पर पूर्व चेयरमैन दयानंद कुंडू, कालवा बारह के प्रधान दिलबाग कुंडू, विनोद सिंगला, दरबारा देशवाल, सरपंच दलबीर कुंडू, रामधारी कुंडू ने ग्रामीणों समेत जोरदार स्वागत किया।
कालवा गांाव में दिग्विज ने कहा कि नौ दिसंबर को नई पार्टी का गठन होगा। जिस प्रकार महाभारत में पांडवों ने भगवान श्रीकृष्ण को मांगा था, उसी प्रकार जनता रूपी श्रीकृष्ण भगवान से वह दुष्यंत चौटाला के लिए आशीर्वाद मांगने के लिए यहां आए हैं। जनता भगवान श्रीकृष्ण का रूप है। दिग्विजय ने कहा कि डॉ. अजय सिंह चौटाला ने जींद में दुष्यंत चौटाला को जनता को सौंप दिया था। अब सबकुछ आपके हाथ में है, इसलिए नौ दिसंबर को भारी तादाद में जींद पहुंचकर दुष्यंत को आशीर्वाद दें। दिग्विजय ने बातों ही बातों में अभय चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके सामने दो दल हैं, एक नरम तो दूसरा गरम। अब जनता ने देखना है कि वह नरम को चुनेगी या गरम। कांग्रेस पार्टी पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कमजोर पार्टी है, जबकि भाजपा को जनता ने बाहर करने का मन बना लिया है।
विज्ञापन

दिग्विजय ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर सभी वर्गों का समान रूप से विकास होगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा, किसान, मजदूर और व्यापारी वर्ग सभी के भले के लिए कार्य होंगे। इस अवसर पर इनेलो के पूर्व जिला प्रधान कृष्ण राठी, पूर्व चेयरमैन दयानंद कुंडू, कृष्ण राठी, सुनहरा सिंह, अनिल कुंडू, सुरेश कुंडू, रामफल डीपीई, ईश्वर कुंडू, हैप्पी, सत्यनारायण बूरा, सुलतान कुंडू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed