फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   विधायक परमेंद्र सिंह ढुल ने मानसून से पहले ड्रेन व्यवस्था को दुरूस्त करवाने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को करवाया ड्रेन का

विधायक परमेंद्र सिंह ढुल ने मानसून से पहले ड्रेन व्यवस्था को दुरूस्त करवाने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को करवाया ड्रेन का

Mon, 11 Jun 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
विधायक परमेंद्र सिंह ढुल ने मानसून से पहले ड्रेन व्यवस्था को दुरूस्त करवाने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को करवाया ड्रेन का
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। जुलाना से इनेलो विधायक परमेंद्र सिंह ढुल ने सोमवार को सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों को क्षेत्र की सिंचाई आपूर्ति नेटवर्क की प्रभावशीलता तथा दम तोड़ती ड्रेन व्यवस्था का निरीक्षण करवाया। इस दौरान सिंचाई विभाग की टीम के समक्ष ड्रेनों की सफाई, खेती के पानी, माइनर की सफाई, पानी आपूर्ति सारिणी से जुड़ी समस्याओं को भी किसानों ने रखा। सिंचाई विभाग की तरफ से यमुना वाटर सर्विसेज की जींद डिविजन के अधीक्षण अभियंता मंगत राम की टीम ने क्षेत्र में ड्रेनेज व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से रोडमैप बनाने हेतु सर्वेक्षण विधायक की अध्यक्षता में किया।

विधायक ढुल ने ग्रामवासियों की समस्या सुनते हुए विभागाधिकारियों को इन समस्याओं का समाधान सीमित समयावधि में करने को कहा। ढुल ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी योजना के निर्माण कार्य में संबंधित क्षेत्रवासियों और किसानों की जरूरत का विशेष ध्यान रखते हुए उनकी मांगों के अनुरूप ही कार्य किया जाना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने गतौली-गढवाली और गतौली लिंक ड्रेन की प्रभावशीलता की भी जांच की। ड्रेनेज व्यवस्था में सुधारीकरण की दृष्टि से उन्होंने रामकली, भैरोखेड़ा, हथवाला, पौली ड्रेन व्यवस्था के साथ ही अन्य ड्रेनों की सफाई और पम्प हाउस व्यवस्था को दुरुस्त करने को भी कहा। अधिकारियों ने विधायक और ग्रामीणों को क्षेत्र में माइनर व ड्रेनेज व्यवस्था को जून के अंत तक मानसून की बारिशों से पहले तमाम पूर्ण रूप से दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अगर समयावधि में कार्य पूरा नहीं हुआ और किसानों को कोई नुकसान हुआ तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed